BusinessNational

Gold Rates Today : सोने ने फिर रचा इतिहास! 95,200 के पार हुई कीमत, चांदी हुई सस्ती…

नई दिल्ली। Gold Rates Today : आज सोने की कीमत ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 628 की उछाल के साथ 95,207 रुपये पर पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले सोना 94,579 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

Gold Rates Today : वहीं दूसरी ओर चांदी के दामों में गिरावट देखी गई है। 1 किलो चांदी की कीमत 936 रुपये कम होकर 95,639 रुपये पर आ गई है, जबकि 28 मार्च को यह 1,00,934 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी।

Read More : Gold Rates : ग्राहकों को लगा झटका! सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड,10 ग्राम की कीमत पहुंची 94,489 रुपये…

 

Gold Rates Today : 2025 में अब तक 9,045 रुपये महंगा हुआ सोना

साल की शुरुआत में (1 जनवरी 2025) सोने का दाम 76,162 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अब तक इसमें 19,045 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं, चांदी 86,017 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 95,639 रुपये हो चुकी है।

Read More : gold price : सोने की कीमत को लेकर भविष्यवाणी, 50 हजार तक नहीं; 1,30,000 रुपये के पार जाएगा सोना!, पढ़िए खबर

Gold Rates Today : क्या 1.10 लाख रुपये तक पहुंचेगा सोना?

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने अनुमान लगाया है कि अमेरिका-चीन के बीच तनाव बढ़ने की स्थिति में सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में $3,700 प्रति औंस तक जा सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी दिखेगा और साल के अंत तक 10 ग्राम सोना 1.10 लाख रुपये के स्तर को छू सकता है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button