CG News : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जीतने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, सरकार की गिनाई उपलब्धियां
CG News : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जीतने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, सरकार की गिनाई उपलब्धियां

मुंगेली | CG News : उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज लोरमी विधानसभा के नवरंगपुर, बोड़तरा कला और नवाडीह में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित हुए। इस सम्मेलन में श्री साव ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जैसे लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से जीत दिलाई थी, वैसे ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा के उम्मीदवारों को विजयी बनाएं। CG News
साव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पंचायत चुनाव में सक्रिय कार्यकर्ताओं को विजय बनाना है। उन्हें घर-घर जाकर यह बताना होगा कि साय सरकार ने सिर्फ 13 महीने में ग्रामीणों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि मोदी जी की गारंटी को साय सरकार ने पूरा किया है, जिसमें गरीबों को 18 लाख प्रधानमंत्री आवास, किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल में धान की खरीदी, दो साल का पुराना बोनस और कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति क्विंटल 800 रुपए का एकमुश्त भुगतान शामिल हैं। इसके अलावा भूमिहीन कृषक मजदूरों को 10 हजार रुपए की मदद दी गई और माता-बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत 12 महीने में 12 किस्तें दी गईं। CG News
READ MORE: CG BREAKING : AICC ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, महासचिव के साथ पंजाब PCC प्रभारी बनाए
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भूपेश सरकार के समय पंचायतों का विकास ठप पड़ गया था, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद हर गांव में विकास कार्यों की शुरुआत हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी की गारंटी से एक भी घर छूटे नहीं हैं, और सभी को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है। कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना है कि भाजपा के विजयी प्रत्याशियों को हर गांव में विकास की दिशा में काम करने का अवसर मिले। CG News
साव ने यह भी आश्वस्त किया कि पंचायतों में नए जन प्रतिनिधियों के चुनाव के बाद विकास कार्यों को और तेज गति से किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए पूरी ताकत से काम करने की अपील की। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि यह चुनाव केवल विकास के लिए है और भाजपा के जनप्रतिनिधि ही विकास के असली वाहक होंगे। CG News
READ MORE: Sunita Williams : सुनीता विलियम्स की 8 महीने के मिशन के बाद 19 मार्च को पृथ्वी पर वापसी, Crew-10 मिशन का होगा आगाज
इस सम्मेलन में मुंगेली जिला पंचायत सदस्य के भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अनिता कोमल साहू, रत्ना काठले, शांति भास्कर और समुन्द सिंड्राम को जीताने का संकल्प लिया गया। इसके अलावा जनपद सदस्य के प्रत्याशी वर्षा विक्रम सिंह, राजेंद्र साहू, प्रीति टांडिया, दुलेश्वरी बघेल, जवाहर दिवाकर, मनिता भास्कर, उर्मिला चंद्राकर, बबीता बंजारा, रूखमणि बिंझवार, विरेंद्र गुप्ता, रेखा साहू, शशि साहू, संतोषी गायकवाड़, मनोज ध्रुव, पुष्पलता मरावी, अश्वनी ध्रुव और सरस्वती राजपूत को जीताने की अपील की गई। सम्मेलन में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।