
नई दिल्ली। Gold Rates : देश में एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 24 कैरेट सोना 93,353 रूपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा भाव है। वहीं चांदी भी 92,929 रूपए प्रति किलो के साथ मजबूती में है। महंगाई के इस दौर में कीमती धातुओं में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है, और इसके पीछे कई अहम कारण हैं।
Read More : Gold Rates : सोने के दाम में फिर आया उछाल, इतने रूपए हो गया गया, खरीददारी से पहले एक बार जरूर चेक करें रेट…
इस साल अब तक कितना महंगा हुआ सोना-चांदी?
सोना: 1 जनवरी को जहां 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रूपए था, अब यह 93,353 रूपए तक पहुंच गया है। यानी अब तक 17,191 रूपए (22.57%) की तेजी आई है।
चांदी: साल की शुरुआत में 86,017 रूपए प्रति किलो थी, जो अब 92,929 रूपए हो गई है। यानी 6,912 रूपए की बढ़ोतरी (8%) हुई है।
Gold Rates : सोने के दाम
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 शुद्धता : 93353 रूपए
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 शुद्धता :92979 रूपए
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 शुद्धता : 85511 रूपए
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 शुद्धता : 70015 रूपए
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 शुद्धता : 54612 रूपए
Read More : Gold Rates Today : सोने के दाम में आई मामूली गिरावट, चांदी भी 2900 रूपए हुई सस्ती, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट…
Gold Rates : कैसे करें सोने-चांदी के दाम की जांच?
अगर आप घर बैठे सोने और चांदी के ताजा दाम जानना चाहते हैं, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर रेट चेक कर सकते हैं। कुछ ही सेकंड में आपको एसएमएस के जरिए ताजा कीमतों की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा, IBJA की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर भी रोजाना सुबह और शाम के अपडेटेड दाम देख सकते हैं।