NationalBusiness

Gold Rates : आज फिर गिरे सोने के दाम, इतने रुपये सस्ता, खरीददारी से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट…

नई दिल्ली। Gold Rates : सोने-चांदी की चमक में आज थोड़ी फीकी नजर आई। दरअसल इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 779 रूपए गिरकर 88,306 रूपए पर पहुंच गया। कुछ दिन पहले ही यह 91,205 रूपए के रिकॉर्ड स्तर तक गया था।

Gold Rates : चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई। एक किलो चांदी का भाव 812 रूपए कम होकर अब 89,580 रूपए प्रति किलो रह गया है। बीते हफ्ते में चांदी की कीमत 1,00,934 रूपए के ऑल टाइम हाई से करीब 11,000 रूपए तक नीचे आ चुकी है।

Read More : Gold Rates Today : सोने के दाम में आई मामूली गिरावट, चांदी भी 2900 रूपए हुई सस्ती, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट…

Gold Rates : दो दिन में सोना 2,700 रूपए से ज़्यादा टूटा
पिछले दो कारोबारी दिनों में सोने की कीमतों में 2,708 रूपए की गिरावट देखी गई है, जबकि चांदी 3,330 रूपए नीचे आ चुकी है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये गिरावट अल्पकालिक मुनाफावसूली का असर है।

Gold Rates : देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट्स (8 अप्रैल 2025)

दिल्ली: ₹89,880 (24K) | ₹82,400 (22K)

मुंबई: ₹89,730 (24K) | ₹82,250 (22K)

कोलकाता: ₹89,730 (24K) | ₹82,250 (22K)

चेन्नई: ₹89,730 (24K) | ₹82,250 (22K)

भोपाल: ₹89,780 (24K) | ₹82,300 (22K)

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button