BusinessNational

Gold Rates : ग्राहकों को लगा झटका! सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड,10 ग्राम की कीमत पहुंची 94,489 रुपये…

 

नई दिल्ली। Gold Rates : सोने की चमक लगातार बढ़ रही है, और आज यानी 16 अप्रैल 2025 को इसने नया ऑल टाइम हाई छू लिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,387 रुपये बढ़कर 94,489 रुपये तक पहुंच गया। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं, चांदी भी पीछे नहीं रही और 373 रुपये की तेजी के साथ 95,403 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंची।

Read More : Gold Rates Today 15th April : फिर 1000 रूपए महंगा हुआ सोना! 10 ग्राम के लिए देने होंगे इतने रूपए, चेक करें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट…

Gold Rates : अब तक कितना महंगा हुआ सोना और चांदी?

साल की शुरुआत से अब तक 24 कैरेट सोना 18,327 रुपये महंगा हो चुका है। वहीं चांदी में भी 9,386 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 2024 में सोना 12,810 रुपये महंगा हुआ था, जो इस साल के ट्रेंड के मुकाबले मामूली लगता है।

देशभर के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा दाम

शहर 22 कैरेट (10 ग्राम) 24 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹88,300 ₹96,320
मुंबई ₹88,150 ₹95,180
कोलकाता ₹88,150 ₹96,170
चेन्नई ₹88,150 ₹96,170
भोपाल ₹88,200 ₹96,220

Read More : Gold Rates : आज फिर गिरे सोने के दाम, इतने रुपये सस्ता, खरीददारी से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट…

Gold Rates : क्या 1.10 रुपये लाख तक जाएगा सोना?

गोल्डमैन सैक्स जैसे इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट बैंक का मानना है कि अगर ट्रेड वॉर और ग्लोबल मंदी की स्थिति बनी रही, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $3,700 प्रति औंस तक जा सकता है। इसके हिसाब से भारत में 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1.10 लाख तक पहुंच सकती है।

 

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button