
नई दिल्ली। Gold Rate Today : शादी का सीजन जोरों पर है, और ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों पर हर किसी की नजर बनी हुई है। बीते कुछ दिनों से इनकी कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज 5 फरवरी 2025, बुधवार को सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है, चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है।
Gold Rate Today : सोना आज यानी 5 फरवरी 2025 को लगातार तीसरे दिन नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,313 रुपये की उछाल के साथ 84,323 रुपये पर पहुंच गया है। इससे पहले, 4 फरवरी को सोना 83,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। 995 शुद्धता वाले दस ग्राम सोने की कीमत 83985 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोना के भाव 77240 रुपये पर पहुंच गया है।
Read More : Gold Rates Today : बढ़ गए सोने के दाम, इतने रूपए हुआ महंगा, खरीददारी से पहले जरूर चेक करें लेटेस्ट रेट…
साथ ही 750 शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत 63242 पर आ गया है। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज 49329 रुपये हो गया है। इसके अलावा, चांदी में भी आज तेजी देखी गई। यह 1,628 रुपये महंगी होकर 95,421 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले, चांदी 93,793 रुपये प्रति किलो थी। चांदी का अब तक का उच्चतम स्तर 99,151 रुपये प्रति किलो है, जो 23 अक्टूबर 2024 को दर्ज किया गया था।
Gold Rate Today : क्या कहता है बाजार विशेषज्ञों का अनुमान?
विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने-चांदी की कीमतों में यह बढ़त वैश्विक बाजार में आई मजबूती और बढ़ती मांग का परिणाम है। इसके अलावा, महंगाई दर और आर्थिक अनिश्चितता भी इनकी कीमतों को प्रभावित कर रही है।