
नई दिल्ली। GOLD PRICE HIKE : देशभर में शादी का सीजन चल रहा हैं। इस सीजन में सबसे ज्यादा डिमांड ज्वेलरी की रहती हैं। वहीं अगर आप सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर सिर्फ आपके लिए ही हैं। दरअसल, रोजाना सोने-चांदी के दाम में उतार चढ़ाव हो रहा हैं। ऐसे में हम आपको रोजाना सोने-चांदी के ताजा अपडेट की जानकारी देते हैं।
लेटेस्ट रेट की बात करें तो कल शाम यानी मंगलवार को 10 ग्राम सोने की कीमत 88354 रूपए (999) थी। जबकि कल सुबह यह 88256 रूपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं आज जारी अपडेट की बात करें तो दाम में लगभग 400 रुपए से अधिक का इजाफा हुआ हैं। जिसके चलते रेट 88680 रूपए पहुंच गया हैं। वहीं कल के मुकाबले में चांदी लगभग 200 रूपए प्रति KG सस्ता हुआ हैं।
Read More : Gold Rates Today : आसमान छूने लगा सोने का भाव, 88,000 रूपए से हुआ पार, एक क्लिक में जानें ताजा अपडेट…
GOLD PRICE HIKE : जाने आज के लेटेस्ट रेट्स
आधिकारिक वेबसाइट IBJARATES.COM के मुताबिक, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट वाले सोने के दाम 88680 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले दस ग्राम सोने की कीमत 88325 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोना के भाव 81231रुपये पर पहुंच गया है।
GOLD PRICE HIKE : साथ ही 750 शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत 66510 पर आ गया है। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज 51878 रुपये हो गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की कीमत 100248 रुपये हो गई है। जो कल शाम 100400 रूपए थी।