
नई दिल्ली। Gold Latest Rates : अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। तो आपके लिए खुशखबरी सामने आई हैं। दरअसल भारतीय सर्राफा बाजार में 21 फरवरी 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोना अब भी 85,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार बना हुआ है, जबकि चांदी 96,000 रुपये प्रति किलो के ऊपर बनी हुई है।
Gold Latest Rates : सोने-चांदी के ताजा भाव
24 कैरेट 999 शुद्धता वाले सोने का दाम 85,979 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी 96,844 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
Read More : Gold Price All Time High : 89,400 के पार पहुंचा 10 ग्राम सोने का भाव, दाम में 900 रूपए का हुआ बड़ा इजाफा (Gold Latest Rates)
गुरुवार के मुकाबले कीमतों में गिरावट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 20 फरवरी की शाम 24 कैरेट सोना 86,520 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज घटकर 85,979 रुपये रह गया है। इसी तरह, अन्य कैरेट के सोने के दामों में भी गिरावट देखी गई है।
Gold Latest Rates : विभिन्न कैरेट में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
– 995 शुद्धता – 85,635 रुपये
– 916 (22 कैरेट) – 78,757 रुपये
– 750 (18 कैरेट) – 64,484 रुपये
– 585 (14 कैरेट) – 50,298 रुपये
Gold Latest Rates : कैसे चेक करें सोने-चांदी के लाइव रेट?
अगर आप सोने और चांदी की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो एक मिस्ड कॉल देकर भी यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल दें, जिसके बाद आपको SMS के जरिए लेटेस्ट रेट की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा, IBJA की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर भी आप ताजा दरें चेक कर सकते हैं।