Gharghoda News : घरघोड़ा में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती पर सुशासन दिवस का भव्य आयोजन

घरघोड़ा/गौरीशंकर गुप्ता/ Gharghoda News : भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती के अवसर पर नगर पंचायत घरघोड़ा द्वारा भव्य “अटल जन्मोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने अटल जी के विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने अटल चौक परिसर का भूमिपूजन भी किया।
Read Mroe : Gharghoda News : संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता, ग्राम पंचायत ढोरम में जबरजस्त आयोजन
Gharghoda News : सांसद श्री राठिया ने घरघोड़ा को अपनी कर्मभूमि बताते हुए यहां के विकास कार्यों में अपनी पूर्ण सहभागिता की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और दोनों हाथ खोलकर संसाधन व धनराशि उपलब्ध कराएंगे। इसी कथन के साथ उन्होंने घरघोड़ा वासियों को आश्वस्त किया कि घरघोड़ा में मंगल भवन के निर्माण हेतु 01करोड़ राशि स्वीकृत कराने के लिए प्रयास करने की बात कही।
कार्यक्रम में घरघोड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सुरेंद्र चौधरी ने नगर विकास के लिए प्रथम बार में 5 करोड़ की राशि दिए जाने पर सांसद श्री राठिया की प्रशंसा की एवं उनका आभार व्यक्त किया। तो वहीं नगर विकास की दिशा में हुए कार्यों और भविष्य की योजनाओं को लेकर सीएमओ श्री निलेश केरकेट्टा ने विस्तार से जानकारी दी।
Read Mroe : gharghoda News : सुशासन दिवस पर ग्राम टेरम और रूमकेरा में अटल जी की जयंती का भव्य आयोजन
Gharghoda News : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शकील अहमद, जिला महामंत्री अरुणधर दिवान, जिला उपाध्यक्ष नरेश कुमार पंडा, तहसीलदार मनोज गुप्ता, नायब तहसीलदार एस आर पैंकरा,
मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलेश केरकेट्टा, जिलामंत्री जैनेश्वर मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव शर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय शिशु सिन्हा, राजेंद्र ठाकुर, पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष सहनुराम पैंकरा, सुशीला ठाकुर, मंडल अध्यक्ष डॉ.राजेश पटेल, पार्षद नीरज शर्मा, अबुजर खान, पार्षद पूनम चैहान, पूर्व पार्षद श्याम भोजवानी, वरिष्ठ पत्रकार गौरीशंकर गुप्ता, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत एवं ब्लॉक अध्यक्ष शैलेश शर्मा, विजय जायसवाल, पूर्व पार्षद कुंतीला उरांव,
Read Mroe : Gharghoda News: घरघोड़ा वार्ड 9 से शैलेश शर्मा की सशक्त दावेदारी, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आजमा सकते हैं किस्मत
पार्षद रितेश शर्मा, विजय डनसेना, गुरुनाम सिंह पोथिवाल, समयनाथ मांझी, रंजीत कनौजिया, भाजपा मंडल मंत्री सुनील जोल्हे, विकास केशरवानी, सोनू सिदार, पिंगल बघेल, अमरदीप चौहान, संतोषी महंत, राधेश्याम गुप्ता, अजीत गुप्ता, टिंकू स्वर्णकार, अम्बिका सोनवानी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तित्व ने अपनी सहभागिता दी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ अटल जी की कविताओं और आदर्शों पर आधारित प्रस्तुति भी दी गई।
Gharghoda News : मंच का संचालन श्रीमती विजया पंडा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया एवं कार्यक्रम के व्यवस्थापक के रूप में नगर पंचायत अभियंता अमन गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल जी के जीवन और उनके आदर्शों को याद किया और सुशासन को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
Read Mroe : Gharghoda News:साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम: घरघोड़ा में डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
कार्यक्रम का उद्देश्य अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देना था। नगर पंचायत घरघोड़ा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम जन-जन के लिए प्रेरणादायी रहा और इसे स्थानीय नागरिकों द्वारा भरपूर सराहना मिली।