CrimeNational

Former DGP Murder Case : मामले में आया नया ट्विस्ट, बेटे ने मां और बहन पर लगाया सनसनीखेज आरोप!

 

बेंगलुरु। Former DGP Murder Case : कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश की हत्या के मामले में बड़ा ट्विस्ट आया है। उनके बेटे कार्तिकेश ने अपनी मां पल्लवी और बहन कृति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बेटे की शिकायत के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Former DGP Murder Case : क्या है मामला?
रविवार को बेंगलुरु स्थित घर में ओम प्रकाश का शव खून से लथपथ हालत में मिला था। उनके गले और पेट पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। घटना की सूचना खुद उनकी पत्नी पल्लवी ने पुलिस को दी थी।

Read More : Somwar Ke Upay : नहीं सिद्ध हो रहे रुके हुए काम? तो हर सोमवार को करें ये उपाय, शिवजी बरसाएंगे कृपा

Former DGP Murder Case : बेटे ने लगाए गंभीर आरोप
कार्तिकेश का कहना है कि उसकी मां मानसिक रूप से अस्थिर हैं और पिछले 12 सालों से सिजोफ्रेनिया से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि मां अक्सर भ्रम की स्थिति में रहती थीं और पापा से डरती थीं। बेटे के मुताबिक, मां और बहन ने मिलकर हत्या की साजिश रची।

Former DGP Murder Case : पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने पल्लवी और कृति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

Read More : Harshita Wedding : बेटी की शादी में झूमे केजरीवाल, मीका सिंह के गाने पर किया जबरदस्त भांगड़ा

Former DGP Murder Case : कौन थे ओम प्रकाश?
ओम प्रकाश 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और बिहार के चंपारण जिले के मूल निवासी थे। उन्होंने भूविज्ञान में ग्रेजुएशन किया था। 2015 में कर्नाटक के डीजीपी बने और 2017 में रिटायर हुए थे।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button