Breaking News : ट्रंप सरकार का बड़ा एक्शन! 538 अवैध अप्रवासियों को किया गिरफ्तार, सेना के विमान में बिठा अमेरिका से निकाला
Breaking News : ट्रंप सरकार का बड़ा एक्शन! 538 अवैध अप्रवासियों को किया गिरफ्तार, सेना के विमान में बिठा अमेरिका से निकाला

नई दिल्ली | Breaking News : डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। ट्रंप के शपथ ग्रहण के तीन दिन बाद ही एक बड़े अभियान के तहत सैकड़ों अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार कर देश से निर्वासित किया गया। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को घोषणा की कि अवैध प्रवासियों का निर्वासन शुरू हो चुका है और सोशल मीडिया पर सैन्य विमान में सवार लोगों की तस्वीरें साझा की हैं। Breaking News
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव, कैरोलिन लेविट ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ट्रंप प्रशासन दुनिया को एक मजबूत संदेश भेज रहा है। Breaking News
READ MORE: Breaking News : क्रिप्टोकरेंसी से हुआ 350 करोड़ रुपए से ज्यादा का लेन-देन, CBI ने राजस्थान, दिल्ली, MP सहित 7 राज्यों में मारा छापा
‘इतिहास का सबसे बड़ा निर्वासन अभियान’
कैरोलिन लेविट ने अपने पोस्ट में डेटा साझा करते हुए बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने 538 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया, जिनमें संदिग्ध आतंकवादी, ट्रेन डी अरागुआ गिरोह के सदस्य और नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराधों के दोषी कई अपराधी शामिल थे। उन्होंने यह भी कहा कि सैकड़ों अवैध प्रवासियों को सैन्य विमानों द्वारा निर्वासित किया गया, और यह इतिहास का सबसे बड़ा निर्वासन अभियान है। Breaking News
🚨DAILY IMMIGRATION ENFORCEMENT REPORTING FROM ICE🚨
538 Total Arrests
373 Detainers Lodged
Examples of the criminals arrested below 🔽🔽🔽
— The White House (@WhiteHouse) January 24, 2025
READ MORE: CG News : नेशनल हाइवे पर बड़ा हादसा! ऑयल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, सड़कों पर पानी की तरह बहा
पदभार ग्रहण करते ही उठाए कदम
डोनाल्ड ट्रंप ने पदभार ग्रहण करते ही अवैध आव्रजन के खिलाफ कड़े कदम उठाने की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा था कि पिछले चार वर्षों में अमेरिका ने अवैध प्रवासियों की अभूतपूर्व बाढ़ देखी है, जिनमें से लाखों ने अमेरिका की सीमाओं को पार किया या वाणिज्यिक उड़ानों के जरिए देश में प्रवेश किया। ट्रंप ने अपने अभियान में अवैध प्रवास के खिलाफ सख्त कदम उठाने का वादा किया था और राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने मैक्सिको के साथ दक्षिणी सीमा पर “राष्ट्रीय आपातकाल” घोषित करने का कार्यकारी आदेश जारी किया, साथ ही सैनिकों की तैनाती और अपराधियों को निर्वासित करने की प्रतिबद्धता भी जताई। Breaking News
READ MORE: Republic Day 2025 : अगर 26 जनवरी को इन मार्गों से गुजरने वाले हैं, तो हो जाए सावधान! ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाजरी…
भारत का बयान
इस बीच, भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत अवैध आव्रजन के खिलाफ है, क्योंकि यह संगठित अपराधों से जुड़ा होता है। उन्होंने बताया कि अगर भारतीय नागरिक किसी अन्य देश में बिना दस्तावेजों के या निर्धारित समय से अधिक समय तक रह रहे हैं, तो उन्हें वापस लाया जाएगा, बशर्ते वे भारतीय नागरिकता का प्रमाण प्रस्तुत करें। Breaking News