Chhattisgarh

CG Job : रायपुर में 11 मार्च को दिव्यांगजनों के लिए प्लेसमेंट कैंप, 100 पदों पर होगी भर्ती…जानिए पूरी डिटेल्स

CG Job : Placement camp for Divyangjans on 11 March in Raipur, recruitment for 100 posts... know full details

रायपुर | CG Job : जिले में दिव्यांगजनों के लिए 11 मार्च को विशेष प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, सिविल लाइंस, रायपुर में आयोजित होगा। इस दौरान टेक्नोटास्क बिजनेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा कलेक्टर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। CG Job

योग्यता और आवश्यक शर्तें

– इस प्लेसमेंट कैंप में छत्तीसगढ़ राज्य के वे दिव्यांगजन शामिल हो सकते हैं, जो सुनने और बोलने में सक्षम हों।
– अंग्रेजी और हिंदी भाषा को लिखने व बोलने की क्षमता होनी चाहिए।
– कॉल सेंटर दक्षता हेतु रायपुर में ही ऑन-जॉब ट्रेनिंग दी जाएगी।
– पुरुष और महिला दोनों ही दिव्यांगजन इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
– कार्यस्थल रायपुर रहेगा, लेकिन छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के दिव्यांगजन इसमें शामिल हो सकते हैं।
– कार्यालय चौथी मंजिल पर स्थित है और लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध है, इसलिए केवल वे ही अभ्यर्थी आवेदन करें जो लिफ्ट का उपयोग कर सकें और स्वतंत्र रूप से कार्य करने में सक्षम हों। CG Job

READ MORE : Asia Cup 2025 : जय शाह के बाद राजीव शुक्ला को मिली बड़ी जिम्मेदारी, BCCI ने ACC बोर्ड में किया नियुक्त…निभाएंगे ये रोल

शैक्षणिक योग्यता और वेतनमान

– न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए।
– आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
– हिंदी और अंग्रेजी में प्रभावी संचार कौशल और कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान आवश्यक है।
– वेतनमान 8,000 से 11,000 रुपये प्रति माह रहेगा। CG Job

READ MORE : BREAKING NEWS : पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने 13 गाड़ियों में लगाई आग, आरोपी फरार…लोगों में दहशत का माहौल

जरूरी दस्तावेज

अभ्यर्थियों को प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज लाने होंगे:
1. 12वीं उत्तीर्ण अंकसूची
2. दिव्यांगता प्रमाण पत्र
3. स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र CG Job

READ MORE : BREAKING NEWS : ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार तिहाड़ जेल से रिहा, हत्या समेत कई धाराओं में दर्ज हुए थे आरोप…मई 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

महत्वपूर्ण जानकारी

– आवेदकों को आने-जाने का कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
– खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्था अभ्यर्थी को स्वयं करनी होगी।
– अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है। CG Job

READ MORE : Ranveer Allahabadia : विवादों में घिरे रणवीर अल्लाहबादिया ने महिला आयोग के सामने मांगी माफी, बोले- अब सोच-समझकर बोलूंगा…

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button