Election Result Breaking : खरसिया नगर पालिका में भाजपा की जीत, मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
Election Result Breaking : खरसिया नगर पालिका में भाजपा की जीत, मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

रायगढ़। Election Result Breaking : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। खरसिया नगर पालिका में भाजपा ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है। इसके साथ ही 18 में से 15 पार्षद सीटों पर भी भाजपा प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। इस जीत के बाद प्रदेश के मंत्री ओपी चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को बधाई दी है।
Read More : Municipal Election Results : मतगणना शुरू, रायपुर को आज मिलेगा नया महापौर
Election Result Breaking : भाजपा को 10 में से 9 नगर निगमों में बढ़त
राज्य में 10 नगरीय निकायों में मेयर और पार्षद पद के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया है। धमतरी, भानुप्रतापपुर और पखांजूर नगर पंचायतों में भी भाजपा ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है।
हालांकि, सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। वहीं, बाकी 10 नगर निगमों में से 9 में भाजपा आगे चल रही है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि राज्य में पार्टी का जनाधार मजबूत हुआ है।