NationalPolitical

Eknath Shinde Threat : एकनाथ शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी, ई-मेल पर आया मैसेज, मचा हड़कंप…

Eknath Shinde Threat : एकनाथ शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी, ई-मेल पर आया मैसेज, मचा हड़कंप...

 

नई दिल्ली। Eknath Shinde Threat : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक अज्ञात ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। इस ई-मेल में उनकी कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। यह धमकी भरा संदेश मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन समेत लगभग 7-8 अन्य पुलिस स्टेशनों और मंत्रालय पुलिस को भेजा गया है।

Read More : Bomb Threat : डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां

मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और पुलिस ई-मेल भेजने वाले की तलाश में जुट गई है। इससे पहले भी एकनाथ शिंदे को नक्सलियों से धमकियां मिल चुकी हैं, जिसके चलते उनकी सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Eknath Shinde Threat : इस समय एकनाथ शिंदे दिल्ली में मौजूद हैं, जहां वे महायुति नेताओं के साथ दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए हैं। इसके अलावा, उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ अहम बैठक होने की संभावना है।

 

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button