DSP Rape :छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: DSP ने किया डाक्टर की पत्नी से रेप, FIR हुआ दर्ज, पहले पीटा, फिर किया दुष्कर्म
DSP Rape :छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: DSP ने किया डाक्टर की पत्नी से रेप, FIR हुआ दर्ज, पहले पीटा, फिर किया दुष्कर्म

DSP Rape : दुर्ग से बलात्कार की एक बड़ी वारदात की खबर है। DSP ने डॉक्टर की पत्नी से रेप किया है। जानकारी के मुताबिक DSP महिला का रिश्तेदार है, इसलिए घर में आना-जाना लगा हुआ था। आरोप है कि डीएसपी ने पहले महिला को पीटा, फिर दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर मोहन नगर थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी डीएसपी तोमेश वर्मा सुकमा जिले के जगरगुंडा में एसडीओपी के पद पर पदस्थ है।
DSP Rape :शिकायत में बताया गया है कि पीड़ित महिला के मुताबिक जुलाई 2020 में प्लॉट खरीदने के सिलसिले में घर आया था। अपने परिवार के साथ उनके घर में रुका भी था। इसी दौरान महिला को देखकर तोमेश की नीयत बिगड़ी। पीड़िता का आरोप है कि, 4 महीने पहले 31 अगस्त 2024 को शाम 7.30 बजे तोमेश उसके घर पहुंचा।
READ MORE: Upcoming Web Series 2025 : एक्शन-ड्रामा से भरपूर होगा नया साल, ओटीटी पर ये 5 वेब सीरीज मचाएंगे तहलका
DSP Rape :उस दिन महिला घर पर अकेली थी। उसका डॉक्टर पति किसी काम से पाटन और बेटा ट्यूशन गया था। महिला ने तोमेश से कहा कि, घर में कोई नहीं है, इसके बाद भी वह जबरन घर में घुस गया।पीड़िता ने बताया कि घर में घुसते ही DSP ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो उसने मारपीट की और जबरन संबंध बनाए। रेप की वारदात के बाद DSP तोमेश वहां से भाग गया।
DSP Rape : इधर, महिला ने बताया कि, जब उसका पति पाटन से लौटा तो उसने पूरी आपबीती बताई। पति-पत्नी ने पहले तो यह सोचकर बात दबाई कि इससे बदनामी होगी, लेकिन उस वारदात के बाद महिला एकदम चुपचाप रहने लगी।महिला किसी से ढंग से बातचीत भी नहीं करती थी। यह सब देखकर पति ने उसे थाने में FIR दर्ज कराने को कहा। इसके बाद पति-पत्नी दोनों मोहन नगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।