Uncategorized
Surajpur News : जनपद पंचायत ओडगी के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में बवाल, कांग्रेस-भाजपा में विवाद
Surajpur News : जनपद पंचायत ओडगी के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में बवाल, कांग्रेस-भाजपा में विवाद

Surajpur News : सूरजपुर: सूरजपुर जिले के जनपद पंचायत ओडगी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान बड़ा बवाल मच गया। कांग्रेस और भाजपा के बीच जमकर विवाद हुआ, और दोनों पक्षों के बीच मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई।
Surajpur News : कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। आरोप के मुताबिक, भाजपा ने सीईओ केबिन में बवाल किया और चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश की।
Surajpur News : घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत किया। स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन इस विवाद ने चुनाव को लेकर तनाव बढ़ा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित अधिकारियों से बयान दर्ज किए जा रहे हैं।