EntertainmentInternational

DJ Unk Death : फेमस रैपर और डीजे ने दुनिया को कहा अलविदा, म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर…

DJ Unk Death : फेमस रैपर और डीजे ने दुनिया को कहा अलविदा, म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर...

नई दिल्ली। DJ Unk Death : म्यूजिक इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। मशहूर रैपर और डीजे अनक (एंथोनी लियोनार्ड प्लैट) हमारे बीच नहीं रहे। उनका 43 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर से फैंस और म्यूजिक लवर्स में शोक की लहर दौड़ गई है। मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

DJ Unk Death : पत्नी ने व्यक्त किया दुख
डीजे अनक की पत्नी शेरकिता प्लैट ने सोशल मीडिया पर अपने पति के निधन की खबर साझा की। उन्होंने लिखा, “कृपया हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें। मैंने अपने जीवन साथी को खो दिया है, और मेरे बच्चों ने अपने पिता को। हमारा जीवन अब कभी वैसा नहीं रहेगा। मैं तुम्हें हमेशा प्यार करती रहूंगी, एंथनी।” उनके इस भावुक संदेश ने उनके फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री के अन्य कलाकारों को गहरे दुख में डाल दिया है।

Read More : RJ Simran Death : मशहूर RJ सिमरन ने कर ली खुदकुशी, फ्लैट में फंदे से लटका मिला शव, लोग कहते थे ‘जम्मू की धड़कन’

‘वॉक इट आउट’ और ‘2 स्टेप’ के लिए मशहूर थे डीजे अनक
हिप-हॉप के दीवानों के लिए डीजे अनक का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं था। उनके गाने ‘वॉक इट आउट’ और ‘2 स्टेप’ 2000 के दशक में हर पार्टी की जान बन गए थे। 1998 में, उन्होंने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत दक्षिणी हिप-हॉप शैली के डीजे जेली और डीजे मोंटे के साथ की थी। 2006 में रिलीज़ हुआ उनका एल्बम “बीट’एन डाउन यो ब्लॉक!” उनके करियर का मील का पत्थर साबित हुआ।

DJ Unk Death : पहले भी झेला था हार्ट अटैक
अगस्त 2009 में डीजे अनक को दिल का दौरा पड़ा था। उस समय उन्होंने अपने लाइफस्टाइल को जिम्मेदार ठहराया था, जिसमें अनियमित दिनचर्या, गलत खानपान और शराब व धूम्रपान की लत शामिल थी। हालांकि उन्होंने बाद में अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दिया, लेकिन उनके असमय निधन ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

फैंस और इंडस्ट्री का शोक संदेश
डीजे अनक के निधन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्रिटीज़ उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। किसी ने उनके म्यूजिक को याद किया, तो किसी ने उनके संघर्ष की तारीफ की।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button