Disha Salian Case : रिया चक्रवर्ती समेत कई हस्तियों पर FIR दर्ज, पिता ने लगाए गंभीर आरोप
Disha Salian Case : रिया चक्रवर्ती समेत कई हस्तियों पर FIR दर्ज, पिता ने लगाए गंभीर आरोप

Disha Salian Case : बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जहां हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई से क्लीन चिट मिली थी, वहीं अब उनकी मुश्किलें फिर से बढ़ती नजर आ रही हैं। मुंबई पुलिस ने दिशा सालियान मौत मामले में रिया चक्रवर्ती समेत कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
Disha Salian Case : दिशा सालियान के पिता ने की शिकायत
Disha Salian Case : दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर और ज्वाइंट कमिश्नर को लिखित शिकायत दी। इस शिकायत में रिया चक्रवर्ती, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, परमबीर सिंह और सचिन वाझे समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है।
Disha Salian Case : वकील ने लगाए गंभीर आरोप
Disha Salian Case : दिशा सालियान के पिता के वकील नीलेश ओझा ने बताया कि “हमने सीपी ऑफिस में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसे ज्वाइंट कमिश्नर क्राइम ने स्वीकार कर लिया है। अब यह FIR के रूप में दर्ज हो गई है।”
Disha Salian Case : उन्होंने आगे कहा कि इस FIR में आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली और उनके अंगरक्षक, परमबीर सिंह, सचिन वाझे और रिया चक्रवर्ती को आरोपी बनाया गया है। वकील ने दावा किया कि परमबीर सिंह ने इस केस को दबाने के लिए साजिश रची थी।
Disha Salian Case : कौन थीं दिशा सालियान?
Disha Salian Case : दिशा सालियान बॉलीवुड में सेलिब्रिटी मैनेजर के तौर पर काम कर चुकी थीं। वह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर भी रह चुकी थीं। 8 जून 2020 को दिशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह 14वीं मंजिल से गिर गई थीं, जिसे पुलिस ने आत्महत्या करार दिया था। लेकिन दिशा के पिता ने इसे गैंगरेप और प्लान की गई हत्या बताया था।