Dhan Karidi 2024 : अब घर बैठे ले सकेंगे टोकन, बस करना होगा ये छोटा सा काम, यहां जानें पूरा प्रोसेस

रायपुर। Dhan Karidi 2024 : प्रदेश में पिछले महीने यानी 14 नवम्बर से धान खरीदी शुरू हो चुकी है। किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। यदि आप एक पंजीकृत किसान है और राज्य सरकार को समर्थन मूल्य पर धान बेचना चाहते है तो, आपको धान बेचने के लिए टोकन लेना होगा। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि, आप टोकन कैसे प्राप्त कर सकते है ?
Read More : Champions Trophy 2025 : पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़ भभकी! चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर कह दी ये बड़ी बात, PCB अध्यक्ष बोले- अगर टीम इंडिया नहीं आई तो….? Dhan Karidi 2024
मोबाइल से प्राप्त करें टोकन Dhan Karidi 2024
- मोबाइल से टोकन प्राप्त करने के लिए किसानों के पास एंड्राइड फ़ोन होना अनिवार्य है। मोबाइल पर सबसे पहले किसानों को प्ले स्टोर पर जाकर टोकन तुंहर हाथ एप डाउनलोड करना होगा।
- एप को इंस्टाल करने के बाद एप पर किसान कोड / किसान पंजीयन नंबर दर्ज करना होगा।
- किसान कोड दर्ज करने के बाद रजिस्ट्रेशन करना होगा। किसान कोड डालते ही मोबाइल एप कर किसान का नाम , जिला , उपार्जन केंद्र और मोबाइल नंबर प्रदर्शित होने लगेगा। इस दौरान आप अपना मोबाइल नंबर बदलना चाहते है तो बदल सकते है।
- उक्त प्रोसेस के बाद किसान के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी को दर्ज करते ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के पूरा होते ही मोबाइल के डेश बोर्ड स्क्रीन पर टोकन के लिए आवेदन , किसान की जानकारी , किसान की भूमि , बैंक खाता नंबर और टोकन की जानकारी उपलब्ध होगी।
- टोकन के लिए आवेदन के ऑप्शन पर जाकर बहुत आसानी से ही आप अपने मोबाइल से आवेदन करके ऑनलाइन धान विक्रय टोकन प्राप्त कर सकते है। टोकन के लिए आवेदन करने समय कब टोकन चाहिए अर्थात टोकन दिनांक का चयन कर आवेदन सब्मिट करते ही आपका टोकन आवेदन पूर्ण हो जाएगा।
- आवेदन पश्चात् टोकन के ऑप्शन पर टोकन की जानकारी प्रदर्शित होने लगेगी या मैसेज के माध्यम से भी सूचना प्राप्त हो जाएगा। इस तरह से आप घर बैठे मोबाइल से धान टोकन प्राप्त कर सकते है।
Dhan Karidi 2024 : टोकन प्राप्त करने की ऑफलाइन विधि
यदि आप ऑनलाइन मोबाइल से टोकन प्राप्त करना नहीं चाहते तो धान उपार्जन केंद्र पर जाकर निर्धारित काउंटर से टोकन प्राप्त कर सकते है। ध्यान रहे छोटे या सीमांत किसानों को 2 टोकन और बड़े किसानों को 3 टोकन दी जाएगी।
Dhan Karidi 2024 : किसानों को मिलेंगे अधिकतम तीन टोकन
विभाग द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार राज्य के पंजीकृत किसानों को 2 या 3 टोकन दिए जायेंगे। सीमांत या छोटे किसान को दो टोकन और बड़े किसानों को 3 टोकन दी जाएगी। अवैध धानों के विक्रय पर पूर्णतः प्रतिबन्ध के चलते इस बार टोकन वितरण में नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। एक बार टोकन जारी होने के बाद उसे निरस्त करवाने पर पुनः दोबारा टोकन जारी नहीं की जाएगी।