Deputy CM Arun Sao:उप-मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित, करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात
Deputy CM Arun Sao:उप-मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित, करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात

Deputy CM Arun Sao:लोरमी। स्थानीय विधायक एवं उप-मुख्यमंत्री श्री अरुण साव लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित है। वे विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार राशि जारी कर रहे हैं।
Deputy CM Arun Sao:श्री साव के प्रयास से 9 दिसंबर को लोरमी विधानसभा के विभिन्न गांवों में अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि के मद से कुल 40 विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इस राशि से गांवों में सीसी रोड और समुदायिक भवन बनाए जाएंगे।
Deputy CM Arun Sao:इन गांवों के विकास कार्य के लिए मिली प्रशासकीय स्वीकृति
Deputy CM Arun Sao:डुमरहा और खपरीकला में सीसी रोड निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपए, कंठौतिया में दो सीसी रोड के लिए 5-5 लाख रुपए, साल्हेघोरी 5 लाख, कोसमतरा 5 लाख, ढोलगी में 5 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड बनाए जाएंगे। इसी तरह बोड़तरा कला में 7 लाख रुपए, गुरुवाईनडबरी में 3 लाख, फुलवारी कला 5 लाख, नवागांव दयाली 5 लाख, डिडोल में दो सीसी रोड के लिए 5-5 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
Deputy CM Arun Sao:वहीं फुलझर, धनियाडोली, आछीडोंगरी, बिजराकापा, कुम्हरौली, खुड़िया, कोतरी, रवेली, पैजनिया, उरईकछार, धनियाडोली, राम्हेपुर एन, सुरही, अखरार, औराबांधा, सुकली, गोरखपुर, चकला, विचारपुर, बिठलदह में, प्रत्येक गांव में 5-5 लाख से सीसी रोड बनेगी।
Deputy CM Arun Sao:लोरमी विधानसभा के राजपुर, भाठा, करुहानार, झिरिया, कारीडोगरी, इन पांचों गांव में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए प्रत्येक गांव को 5-5 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। इसके साथ मोहतरा कुर्मी में सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, डिडोल में सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रुपए एवं नगर पंचायत लोरमी में कोटवार संघ के सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया है।