Health

International Women’s Day : महिलाओं में होने वाली सबसे खतरनाक और जानलेवा बीमारियां, जानिए बचाव के आसान उपाय…

nternational Women's Day : The most dangerous and life-threatening diseases that women suffer from, know easy ways to prevent them...

नई दिल्ली | International Women’s Day : 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, लेकिन आज के दौर में महिलाओं को कई गंभीर शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पुरुषों की तुलना में उनकी शारीरिक संरचना अलग होती है, जिससे वे कई बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाती हैं। खराब जीवनशैली, तनाव और असंतुलित खानपान के कारण कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। International Women’s Day

घर और बाहर की जिम्मेदारियों के चलते महिलाएं अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पातीं, जिससे उनकी समस्याएं और बढ़ जाती हैं। आइए जानते हैं महिलाओं में आमतौर पर पाई जाने वाली गंभीर बीमारियों और उनके बचाव के उपायों के बारे में— International Women’s Day

READ MORE : Katha Benefits For Health: आयुर्वेद में सेहत का खजाना: पान में डाला जाने वाला कत्था देता है ये 5 अद्भुत फायदे

1. ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer)

ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सबसे आम कैंसर है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत में हर चौथे मिनट एक महिला इस बीमारी की शिकार होती है और हर 8वें मिनट में एक महिला की मौत इससे हो जाती है।

बचाव के उपाय:
✔️ नियमित रूप से मैमोग्राफी कराएं।
✔️ हेल्दी और संतुलित आहार लें।
✔️ रोजाना व्यायाम करें।
✔️ धूम्रपान और शराब से बचें। International Women’s Day

2. सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer)

सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के मुंह का कैंसर होता है, जो Human Papillomavirus (HPV) के संक्रमण से फैलता है। दुनिया में हर दो मिनट में एक महिला इस बीमारी से अपनी जान गंवा रही है। International Women’s Day

बचाव के उपाय:
✔️ एचपीवी वैक्सीन लगवाएं।
✔️ नियमित रूप से पैप स्मीयर टेस्ट कराएं।
✔️ असुरक्षित यौन संबंध से बचें।
✔️ धूम्रपान न करें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। International Women’s Day

READ MORE : Health Tips : इन बीमारियों का रामबाण इलाज है लौंग, इसके सेवन के है जबरदस्त फायदे…

3. गर्भाशय कैंसर (Uterine Cancer)

गर्भाशय कैंसर महिलाओं में तेजी से फैल रही एक गंभीर बीमारी है। इसके लक्षणों में पेल्विक पेन, अनियमित रक्तस्राव, यूरिन या सेक्स के दौरान दर्द शामिल हैं।

बचाव के उपाय:
✔️ समय-समय पर मेडिकल चेकअप कराएं।
✔️ पौष्टिक आहार लें और रोजाना व्यायाम करें।
✔️ धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं। International Women’s Day

4. PCOS/PCOD (Polycystic Ovary Syndrome/Polycystic Ovary Disease)

यह एक हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी बीमारी है, जिसमें ओवरी में सिस्ट बनने लगते हैं। इसके कारण अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ना, मुंहासे और गर्भधारण में परेशानी जैसी समस्याएं होती हैं।

बचाव के उपाय:
✔️ ताजे फल, सब्जियां और साबुत अनाज खाएं।
✔️ रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें।
✔️ वजन को नियंत्रित रखें और तनाव कम करें।
✔️ जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। International Women’s Day

READ MORE : Health Tips : सावधान! महिलाओं में तेजी से बढ़ रही ये जानलेवा बीमारी, WHO ने भी जारी की चेतावनी…

5. हार्ट डिजीज (Heart Disease)

पिछले 5 वर्षों में महिलाओं में हृदय रोग के मामले लगभग 10% बढ़ गए हैं, खासकर कामकाजी महिलाओं में। इसका मुख्य कारण अत्यधिक तनाव और असंतुलित जीवनशैली है।

बचाव के उपाय:
✔️ अधिक तनाव न लें और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
✔️ नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों में भाग लें।
✔️ हेल्दी डाइट अपनाएं।
✔️ ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखें।
✔️ धूम्रपान और शराब से बचें। International Women’s Day

6. डायबिटीज (Diabetes)

डायबिटीज महिलाओं के लिए अधिक घातक साबित हो सकती है, क्योंकि यह शरीर को धीरे-धीरे कमजोर बना देती है और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा देती है। International Women’s Day

बचाव के उपाय:
✔️ संतुलित आहार लें और शुगर का सेवन कम करें।
✔️ ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखें।
✔️ रोजाना व्यायाम करें।
✔️ नियमित रूप से मेडिकल चेकअप कराएं।International Women’s Day

READ MORE : Samsung Galaxy S25 Edge : Samsung का सबसे पतला Smartphone जल्द होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

7. ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis)

50 साल से अधिक उम्र की महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या तेजी से बढ़ रही है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है।

बचाव के उपाय:
✔️ कैल्शियम और विटामिन डी युक्त आहार लें।
✔️ कुछ देर धूप में बैठें ताकि शरीर को विटामिन डी मिल सके।
✔️ नियमित रूप से व्यायाम करें।
✔️ धूम्रपान और शराब से बचें। International Women’s Day

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

READ MORE : BREAKING NEWS : महिला के पेट में 10 करोड़ की कोकीन, ब्राजील से भारत तक सफर…एक चूक और बर्बाद हो गई पूरी योजना!

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button