NationalPolitical

Delhi New CM : कौन है रेखा गुप्ता? जो संभालेंगी दिल्ली की कमान, यहां जानें सब कुछ…

Delhi New CM : कौन है रेखा गुप्ता? जो संभालेंगी दिल्ली की कमान, यहां जानें सब कुछ...

नई दिल्ली। Delhi New CM : दिल्ली की राजनीति में नया अध्याय जुड़ गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 11 दिन बाद राजधानी को पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के रूप में नया नेतृत्व सौंपा है। बीजेपी विधायकों ने सर्वसम्मति से उन्हें अपना नेता चुना, और अब वे गुरुवार को दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

Delhi New CM : रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर
रेखा गुप्ता ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से की थी। छात्र राजनीति में सक्रिय रहते हुए वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की महासचिव बनीं। इसके बाद वे 2003-04 में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) में शामिल हुईं और संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाते हुए राष्ट्रीय सचिव तक का सफर तय किया। दिल्ली बीजेपी में विभिन्न पदों पर काम करने के बाद वे पार्टी की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बनीं।

Read More : Rekha Gupta Delhi New CM : रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की सीएम, प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम, कल दोपहर शपथ ग्रहण समारोह

चुनावी सफर और बड़ी जीत
रेखा गुप्ता का चुनावी सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा। उन्होंने 2007 और 2012 में दिल्ली नगर निगम का चुनाव उत्तरी पीतमपुरा से जीता। इसके बाद वे 2015 और 2020 में शालीमार बाग विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरीं, लेकिन हार गईं। हालांकि, 2025 के चुनाव में उन्होंने अपनी पिछली हार का बदला लेते हुए आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29,000 से अधिक वोटों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

Delhi New CM : बीजेपी ने महिला नेतृत्व पर क्यों जताया भरोसा?
इस समय देश में बीजेपी की किसी भी राज्य में महिला मुख्यमंत्री नहीं थी। पार्टी ने इस कमी को पूरा करने के लिए दिल्ली में एक मजबूत महिला चेहरा पेश करने का फैसला किया। रेखा गुप्ता की गहरी राजनीतिक समझ, संघ से नजदीकी और संगठन में लंबी पारी को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव में हुआ। उनके पिता भारतीय स्टेट बैंक में मैनेजर थे, जिसके चलते उनका परिवार 1976 में दिल्ली आ गया। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली में ही पूरी की और दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button