Delhi Assembly Election 2025 : सुरक्षा के सख्त इंतजामों के बीच शाम 5 बजे तक 57.70% वोटिंग, संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Delhi Assembly Election 2025 : सुरक्षा के सख्त इंतजामों के बीच शाम 5 बजे तक 57.70% वोटिंग, संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली | Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है और निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था से लेकर पोलिंग बूथों पर सभी आयु वर्ग के मतदाताओं के लिए प्रबंधन का खास ध्यान रखा है। राजधानी में कुल 13,766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें महिला, दिव्यांग और युवाओं द्वारा संचालित 70-70 पोलिंग स्टेशन भी शामिल हैं। Delhi Assembly Election 2025
इसके अतिरिक्त, दिव्यांग मतदाताओं के लिए 733 मतदान केंद्र तय किए गए हैं। चुनाव के लिए 21,500 से अधिक मतपत्र इकाइयां और वीवीपैट तैयार किए गए हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां तैनात की गई हैं, साथ ही 19,000 होमगार्ड और 35,626 दिल्ली पुलिसकर्मी सुरक्षा में जुटे हैं। Delhi Assembly Election 2025
READ MORE: PM Modi Mahakumbh Visit : PM मोदी ने त्रिवेणी संगम में लगाईं 11 डुबकियां, हर डुबकी के साथ एक संकल्प भी लिए, और काले कपड़ों में किया गंगा पूजन…
चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इसमें नार्थ ईस्ट दिल्ली जिले में सबसे ज्यादा 63.83 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि साउथ ईस्ट दिल्ली जिले में सबसे कम 53.77 प्रतिशत वोट डाले गए। Delhi Assembly Election 2025
READ MORE: IND vs ENG 1st ODI : इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ वनडे मैच के लिए घोषित की प्लेइंग इलेवन, इस दिग्गज की सालों बाद वापसी…
संजय सिंह का आरोप
मतदान के बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “करावल नगर से पूर्व पार्षद प्रत्याशी वीरेंद्र गुप्ता फौजी को कल शाम पुलिस थाने लेकर चली गई, और अब तक पुलिस ने उन्हें छोड़ा नहीं है। दिल्ली में पुलिसिया गुंडागर्दी से चुनाव हो रहा है। दिल्ली पुलिस बीजेपी को चुनाव लड़ा रही है।” Delhi Assembly Election 2025
READ MORE: CG Politics : जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बनाई चाय, भाजपा प्रत्याशी की चाय गुमटी में पहुंचे, खुद भी पी, सभी को पिलाया
चुनाव आयोग का संदेश
दिल्ली में जारी वोटिंग के बीच चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अधिक से अधिक वोट डालने की अपील की है। चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, “दिल्ली कर रही है दिल से वोट 5 फरवरी 2025 को! ये मौका है दिल्लीवासियों का अपनी आवाज उठाने और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाने का। वोट डालना सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है।” Delhi Assembly Election 2025