Deepti Bhatnagar: धर्मेन्द्र की संस्कारी’ बहू : टीवी और फिल्मों में सक्रिय, इस ऐड से हुईं विवादों में, क्यों मचा था बवाल
Deepti Bhatnagar: धर्मेन्द्र की संस्कारी' बहू : टीवी और फिल्मों में सक्रिय, इस ऐड से हुईं विवादों में, क्यों मचा था बवाल

Deepti Bhatnagar: मुंबई : धर्मेन्द्र बॉलीवुड के एक सुपरस्टार हैं और उनके परिवार के कई सदस्य फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं, जैसे उनके बेटे सनी देओल, बॉबी देओल, बेटी ईशा देओल, पत्नी हेमा मालिनी और भतीजे अभय देओल। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि धर्मेन्द्र की एक बहू भी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं। यह एक्ट्रेस टीवी पर एक पॉपुलर शो की मेज़बानी कर चुकी हैं और उनकी छवि एक संस्कारी महिला के रूप में बनी थी। हालांकि, एक टीवी विज्ञापन ने उन्हें विवादों में भी फंसा दिया था।
Deepti Bhatnagar: धर्मेन्द्र की बहू का नाम दीप्ति भटनागर है। दीप्ति की शादी धर्मेन्द्र के चचेरे भाई वीरेन्द्र आर्य के बेटे रणदीप आर्य से हुई है और वे दो बच्चों की मां हैं, इस रिश्ते से वे धर्मेन्द्र की बहू और सनी देओल, बॉबी देओल की भाभी बनती हैं।
Deepti Bhatnagar: दीप्ति भटनागर ने 1999 में मिस इंडिया का खिताब जीता था, जब वे 18 साल की थीं। इस प्रतियोगिता को जीतने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए मुंबई का रुख किया। मुंबई आने के महज 11 महीने बाद उन्होंने अपना घर खरीद लिया था, और उस समय वे केवल 22 साल की थीं।
Deepti Bhatnagar: दीप्ति ने फिल्म इंडस्ट्री में 1995 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘राम शास्त्र’ से कदम रखा था। इसके बाद वे ‘कालिया’, ‘हमसे बढ़कर कौन’, ‘सुल्तान’ (तेलुगु) और ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। 1998 में उन्होंने टीवी पर ‘ये है राज़’ शो से डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने रूबी भाटिया का रोल निभाया था और एक लेडी कॉप के किरदार में नजर आईं।
Deepti Bhatnagar: हालांकि, उन्हें असली पहचान ‘यात्रा’ नाम के ट्रेवल शो से मिली, जिसमें वे देश के विभिन्न मंदिरों के बारे में बताती थीं। इसके बाद उन्होंने ‘मुसाफिर हूं यारो’ नाम का एक और शो होस्ट किया, जिसमें वे दुनिया भर की यात्रा कराती थीं। ये दोनों शो उनके होम प्रोडक्शन के थे और स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हुए थे। इसके अलावा, दीप्ति ने स्टार प्लस के फिक्शन शो ‘कभी आए ना जुदाई’ का भी निर्माण किया।
Deepti Bhatnagar: हालांकि, दीप्ति भटनागर को एक टीवी कंडोम एड में काम करने के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इस एड में उन्होंने काफी स्टीमी सीन दिए थे, जो टीवी पर दिखाए गए सबसे विवादास्पद सीन में से एक था। इसके बाद उनकी छवि पर काफी सवाल उठे, लेकिन फिर भी उनका करियर जारी रहा।
READ MORE:” CG Big Accident : तड़के सुबह हुआ भीषण सड़क हादसा, आपस में भिड़ी पिकअप वाहन और कार, 3 लोगों की मौके पर ही गई जान