National

Morning Mantra : सुबह उठते ही भूलकर भी ना करें ये गलती, नहीं तो दिन भर रहेंगे परेशान, पढ़े काम की खबर

रायपुर। Morning Mantra : वास्तु के अनुसार आपका दिन कैसे बीतेगा इसके तार आपके सुबह से जुड़ा होता हैं। ऐसा माना जाता हैं कि, सुबह की शुरुआत बेहतर तरीके से करने से आपका पूरा दिन अच्छा बीतता है। इसे आसान शब्दों में कहे तो सुबह के कुछ घंटे जैसे बिताते हैं, उससे आपका पूरा दिन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में वास्तु के अनुसार कुछ ऐसे चीजे है जिसे आपको सुबह उठते नहीं करनी चाहिए।

Morning Mantra : इन चीजों को देखने से बचें

दाएं पैर से न उठना : वास्तु शास्त्र के अनुसार हमें कभी भी दांए पैर से नहीं उठना चाहिए। अगर आप भी दाएं पैर से उठते हैं तो बंद कर दें। कहा जाता है कि ऐसा होने पर हमारे दिन की शुरुआत अच्छी नहीं होती हैं। यह गलत ऊर्जा को आकर्षित करता है। जिससे पूरे दिन में हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Read More : Morning Mantra : सोकर उठने के बाद करें ये काम, खुशनुमा गुजरेगा दिन, स्वास्थ्य भी रहेगा दुंदरूस्त

Morning Mantra : परछाई को न देखना : वास्तु के अनुसार सुबह उठते ही किसी की या फिर अपनी परछाई को भूलकर भी नहीं देखना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से जातक को कार्यो में बाधा का सामना करना पड़ सकता है और दिन भी खराब होता है।

Morning Mantra : सपनों के बारे में बात करना : वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह-सुबह बुरे या विचलित करने वाले सपनों के बारे में बात करना नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। अगर आपने रात में बुरा सपना देखा है, तो उसे किसी से चर्चा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से दिन की शुरुआत ही नकारात्मक हो जाती है।

सुबह उठकर बंद घड़ी को देखना : वास्तु के अनुसार अगर आप भी सुबह उठकर बंद घड़ी को देखते हैं तो आपको जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सुबह उठकर भूलकर भी बंद घड़ी को नहीं देखना चाहिए।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button