CRIME NEWS : घरेलू विवाद में अपनी दादी की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार
CRIME NEWS : घरेलू विवाद में अपनी दादी की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार

CRIME NEWS : पेंड्रा : मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम पथर्री में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी ही दादी की हत्या कर दी। आरोपी बेंत लाल प्रजापति को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
CRIME NEWS : मरवाही थाना क्षेत्र के ताम्रसिंह प्रजापति द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, उनका परिवार लंबे समय से आपसी विवादों का सामना कर रहा था। 12 फरवरी 2025 को मृतका अपने छोटे पुत्र मोहन प्रजापति और अन्य परिजनों के घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान आरोपी बेंत लाल प्रजापति ने घरेलू विवाद के चलते उन पर जानलेवा हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया और दूसरे राज्य में भागने की तैयारी कर रहा था। आरोपी मध्यप्रदेश के उज्जैन में काम करता था, और घटना से दो दिन पहले ही गांव आया था।
Read More : CRIME NEWS :अनीता दरवाजा खोलो! रात में खुलवाया गेट और हमेशा के लिए ‘खामोश’ कर दी महिला
CRIME NEWS : घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी की तलाश की और 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी बेंत लाल प्रजापति को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।