
राजस्थान | Crime News : धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित समोना गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विवाहिता ने अपने ससुर, सास और जेठानी को चाय में विषाक्त पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वे सभी बेहोश हो गए। इसके बाद तीनों को तुरंत जिला अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया। अगले दिन यानी शुक्रवार को उसी विवाहिता ने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके कारण उसे भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Crime News विवाहिता के पति बृजेश ने बताया कि उनकी शादी छह महीने पहले मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद से उनकी पत्नी ललितेश मानसिक रूप से परेशान थी। गुरुवार को ललितेश ने अपने ससुर पप्पू, सास और जेठानी राजकुमारी (पत्नी संतोषी) को जहरीली चाय पिलाई, जिसके बाद वे अचेत हो गए। तीनों को तुरंत जिला चिकित्सालय धौलपुर में भर्ती कराया गया।
READ MORE : BREAKING NEWS : अचानक भरभराकर गिरीं 4 दुकान, कई लोगों के दबे होने की आशंका…रेस्क्यू जारी
शुक्रवार को ललितेश ने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसे भी अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
Crime News फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाहिता ने यह कदम किस परिस्थिति में उठाया। पुलिस अब विवाहिता के पारिवारिक और मानसिक स्थिति की जांच कर रही है।