New Delhi : AAP की हार के बाद आतिशी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, LG को सौंपा; दिल्ली विधानसभा भी भंग
New Delhi : AAP की हार के बाद आतिशी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, LG को सौंपा; दिल्ली विधानसभा भी भंग

New Delhi : नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी की हार के बाद, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने आज उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके साथ ही, उपराज्यपाल ने दिल्ली विधानसभा को भंग करने की अधिसूचना भी जारी कर दी है।
New Delhi : आतिशी ने 21 सितंबर 2024 को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जब अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था। हालांकि, उनका कार्यकाल महज साढ़े चार महीने का ही रहा। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं, उनसे पहले भाजपा की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित इस पद पर रह चुकी थीं।
New Delhi : शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों में भाजपा ने 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को सिर्फ 22 सीटें मिलीं। कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार अपना खाता नहीं खोला।
New Delhi : दिल्ली में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बीच कई बड़े नेता हार गए, जिनमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, और सौरभ भारद्वाज शामिल हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री आतिशी के अलावा गोपाल राय, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन ने जीत हासिल कर पार्टी की कुछ हद तक साख बनाए रखी।
New Delhi : आतिशी ने कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 3,521 मतों के अंतर से हराया। वहीं, अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के प्रवेश वर्मा से 4,089 मतों से हार का सामना करना पड़ा। मनीष सिसोदिया जंगपुरा विधानसभा सीट पर भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह से सिर्फ 675 वोटों से हार गए। सौरभ भारद्वाज भी ग्रेटर कैलाश में भाजपा की शिखा रॉय से 3,188 मतों से हार गए।