BusinessNational

Stock Market Crash: खुलते ही Sensex 3000 अंक फिसला, एशियाई शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट का असर भारतीय बाजार पर, निफ्टी भी 1000 अंक टूटा

Stock Market Crash: खुलते ही Sensex 3000 अंक फिसला, एशियाई शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट का असर भारतीय बाजार पर, निफ्टी भी 1000 अंक टूटा

Stock Market Crash: नई दिल्ली:सोमवार को एशियाई शेयर बाजारों में तगड़ी गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजारों में भी भारी गिरावट देखने को मिली। प्री-ओपन मार्केट में दोनों प्रमुख इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी, लगभग 5 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। जैसे ही बाजार खुला, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 3000 अंक से अधिक गिरकर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 1000 अंक से ज्यादा फिसलते हुए कारोबार शुरू हुआ। शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स से लेकर मझगांव डॉक जैसे शेयरों में बड़ी गिरावट आई।

Stock Market Crash: बाजार खुलने पर सेंसेक्स 75,364.69 के पिछले बंद की तुलना में 71,449 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 22,904 के बंद से गिरकर 21,758 पर खुला। इसके बाद दोनों इंडेक्स और गिरते हुए नजर आए, जहां निफ्टी 1000 अंक गिरकर 21,743 पर आ गया, वहीं सेंसेक्स 71,425 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया।

Stock Market Crash: बीते सप्ताह भी भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई थी। सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप कंबाइंड रूप से 2.94 लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गया था। इनमें टाटा की TCS से लेकर मुकेश अंबानी की रिलायंस तक को भारी नुकसान हुआ था। शुक्रवार को सेंसेक्स 930.67 अंक या 1.22 फीसदी गिरकर 75,364.69 पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 345.65 अंक या 1.49% की गिरावट के साथ 22,904.45 पर बंद हुआ था।

 

READ MORE:” Mahasamund Murder : नाबालिग युवक की चाकू से हत्या, मृतक और हत्या का आरोपी दोनों स्कूली छात्र

Sanjay Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम संजय साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button