cricketer Aryaman Birla: इस भारतीय क्रिकेटर ने क्यों लिया सन्यास, धोनी और सचिन से भी ज्यादा दौलत, इस वजह से नहीं खेल पाए एक भी IPL मैच
cricketer Aryaman Birla: इस भारतीय क्रिकेटर ने क्यों लिया सन्यास, धोनी और सचिन से भी ज्यादा दौलत

cricketer Aryaman Birla: नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट में अगर सबसे अमीर क्रिकेटर की बात की जाए, तो ज़्यादातर लोग विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी या सचिन तेंदुलकर का नाम लेंगे। ये खिलाड़ी न केवल अपनी क्रिकेटिंग उपलब्धियों के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि उनका नेटवर्थ भी हजारों करोड़ों में है। लेकिन एक भारतीय क्रिकेटर ऐसा भी है, जिसकी दौलत इन सभी से कहीं ज्यादा है। इस क्रिकेटर के पास इतनी संपत्ति है कि वह खुद की आईपीएल टीम खरीद सकते हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश वह एक भी आईपीएल मैच नहीं खेल पाए।
cricketer Aryaman Birla: यह क्रिकेटर हैं आर्यमान बिरला, जिन्होंने क्रिकेट को छोड़कर अपने पिता कुमार मंगलम बिरला के व्यवसाय को संभाल लिया है। आर्यमान बिरला, जो आज भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर माने जाते हैं, उनकी कुल संपत्ति 70,000 करोड़ से भी अधिक है। इतनी बड़ी दौलत के बावजूद, आर्यमान कभी भी भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं बन पाए।
READ MORE: Big Breaking : नाले में मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम…
cricketer Aryaman Birla: आर्यमान ने शुरू में अपने पिता के व्यवसाय से अलग क्रिकेट में अपना करियर बनाने का सपना देखा। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की। आर्यमान ने 2017 में मध्य प्रदेश के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया। अगले साल ही उन्हें लिस्ट ए में खेलने का मौका मिला। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 9 मैचों की 16 पारियों में 414 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल था। वहीं, लिस्ट ए क्रिकेट में आर्यमान ने 4 मैचों में कुल 36 रन बनाए। 22 साल की उम्र में, आर्यमान ने 2019 में क्रिकेट को अलविदा ले लिया।
cricketer Aryaman Birla: क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, आर्यमान बिरला ने अपने पिता के कारोबार को संभालना शुरू किया। 2023 में उन्हें आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (एबीएफआरएल) में डायरेक्टर के रूप में शामिल किया गया। इसके साथ ही वह आदित्य बिड़ला मैनेजमेंट लिमिटेड और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के बोर्ड में भी डायरेक्टर हैं, और उन्हें कंपनी का भविष्य माना जाता है।