EntertainmentInternationalNationalSports

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, कोच के पिता का हुआ निधन! अभ्यास छोड़ दुबई से लौटे घर

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, कोच के पिता का हुआ निधन! अभ्यास छोड़ दुबई से लौटे घर

नई दिल्ली। Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत से पहले ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मॉर्ने मॉर्केल दुबई में चल रहे अभ्यास सत्र को बीच में ही छोड़कर अपने देश वापस लौट गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके अचानक रवाना होने की वजह निजी क्षति बताई जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मॉर्केल के पिता का निधन हो गया है, हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Read More : Champions trophy 2025 के बाद संन्यास लेंगे टीम इंडिया के ये 3 दिग्गज खिलाड़ी, सामने आई बड़ी वजह!

Champions Trophy 2025 : मॉर्ने मॉर्केल के जाने से गेंदबाजी आक्रमण कमजोर

मॉर्ने मॉर्केल की अनुपस्थिति भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है। जसप्रीत बुमराह पहले से ही टीम के साथ नहीं हैं, और मोहम्मद शमी भी अपनी लय में लौटने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में अनुभवी बॉलिंग कोच का न होना, गेंदबाजों की रणनीति और प्रदर्शन पर असर डाल सकता है।

Champions Trophy 2025 : टीम इंडिया के अभ्यास कार्यक्रम पर भी इसका असर पड़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम 18 फरवरी को ट्रेनिंग नहीं करेगी। खिलाड़ी अब सीधे 19 फरवरी को नेट्स पर उतरेंगे, ताकि 20 फरवरी को होने वाले बांग्लादेश के खिलाफ पहले मुकाबले के लिए खुद को तैयार कर सकें।

टीम इंडिया का आगामी शेड्यूल
20 फरवरी: भारत बनाम बांग्लादेश
23 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान
2 मार्च: भारत बनाम न्यूजीलैंड

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button