Entertainment
Comedian Sunil Pal Missing : कॉमेडियन सुनील पाल हुए लापता, पत्नी सरिता पहुंची पुलिस स्टेशन, फोन लगातार बंद

मुंबई। Comedian Sunil Pal Missing : महानगरी मुंबई से बड़ी खबर है। पिछले कुछ घंटों से मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल लापता हो गए है। बताया जा रहा है कि सुनील को मुंबई के बाहर शो करने के लिए 1 दिसंबर को गए थे, जिसके बाद आज उन्हें वापस आना था, लेकिन वे लौटे नहीं। जिसके बाद उनकी पत्नी सरिता पाल ने मुंबई के सांताक्रुज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
Read More : Comedian Sunil Pal Missing : कॉमेडियन सुनील पाल हुए लापता, पत्नी सरिता पहुंची पुलिस स्टेशन, फोन लगातार बंद
सुनील की पत्नी के मुताबिक, वे एक शो के लिए पटना गए थे। इसके बाद उन्हें हरिद्वार जाना था। उन्होंने घर पर जानकारी दी थी कि 3 तारीख तक वापस आ जाएंगे, लेकिन उनका फोन लगातार बंद जा रहा है। जब कोई कॉन्टेक्ट नहीं हो पाया तो मैं पुलिस स्टेशन पहुंची। यहां कम्प्लेंट दर्ज करवाई है।