
cm fadnavis : मुंबई : मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय पर हमले की धमकी भरा संदेश मिला है। यह संदेश एक पाकिस्तानी नंबर से भेजा गया था, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। वर्ली पुलिस ने तुरंत इस धमकी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
cm fadnavis : संदेश भेजने वाले ने अपना नाम मलिक शाहबाज हुमायूं राजा देव बताया है। पुलिस इस समय यह जांच कर रही है कि संदेश भेजने वाला व्यक्ति भारत से है या पाकिस्तान से। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच को पूरी तरह से अलर्ट मोड में रखा है।
cm fadnavis : पिछले सप्ताह भी मिली थी धमकी
cm fadnavis : इससे पहले, पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जो ईमेल के जरिए गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन, सीएमओ और मंत्रालय सहित कई आधिकारिक खातों में भेजी गई थी। इस मामले में गोरेगांव पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, और मुंबई क्राइम ब्रांच की पूछताछ में आरोपी ने ईमेल भेजने की बात कबूल की थी।
cm fadnavis : धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई
cm fadnavis : एकनाथ शिंदे को मिली धमकी के मामले में पुलिस ने बीएनएस धारा 351 (3) और 351 (4), आईटी एक्ट और सार्वजनिक शरारत के लिए धारा 353 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। अब मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इस धमकी के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई हैं।
cm fadnavis : तीन साल पहले भी मिली थी धमकी
cm fadnavis : मुंबई पुलिस को तीन साल पहले भी पाकिस्तान से एक धमकी भरा संदेश मिला था। 20 अगस्त 2022 को एक पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप पर मुंबई में 26/11 जैसी आतंकी हमले की चेतावनी दी गई थी, जिसके बाद शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।