CM cabinet meeting : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, पढ़िए खबर
CM cabinet meeting : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, पढ़िए खबर

CM cabinet meeting :रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें प्रमुख निम्नलिखित हैं:
1. चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर निर्णय
मंत्रिपरिषद ने चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर शासन की एक्शन टेकन रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने का निर्णय लिया।
2. **फिल्म ‘’द साबरमती रिपोर्ट’’ को टैक्स फ्री घोषित किया
मुख्यमंत्री जी ने फिल्म ’’द साबरमती रिपोर्ट’’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री घोषित किया। इसके साथ ही फिल्म के प्रदर्शन पर देय राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति किये जाने का अनुमोदन किया गया।
3. विकेन्द्रीकृत उपार्जन योजना में धान एवं चावल परिवहन की दर स्वीकृत
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के विकेन्द्रीकृत उपार्जन योजना में धान एवं चावल परिवहन की दर के लिए ’’राज्य स्तरीय समिति’’ की अनुशंसा दर को स्वीकृति दी गई।
4. राईस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की द्वितीय किश्त का निर्णय
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राईस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की द्वितीय किश्त प्रदाय किए जाने का निर्णय लिया गया। इन महत्वपूर्ण निर्णयों से राज्य में कृषि, फिल्म उद्योग और वित्तीय योजनाओं के क्षेत्र में कई सुधार एवं लाभ की संभावना है।