National

Bacheli News : मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) के त्रैवार्षिक निर्वाचन का आयोजन, नए पदाधिकारियों का चयन

Bacheli News : मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) के त्रैवार्षिक निर्वाचन का आयोजन, नए पदाधिकारियों का चयन

Bacheli News : फकरे आलम खान/ बचेली: दुर्ग में मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) की केंद्रीय कार्यसमिति का त्रैवार्षिक निर्वाचन सम्पन्न हुआ। इस आयोजन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय इंटक के महामंत्री डॉ. संजय कुमार सिंह तथा प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ इंटक, संजय साहू, और दुर्ग जिला इंटक अध्यक्ष पूरन वर्मा उपस्थित थे।

Bacheli News : कार्यक्रम की शुरुआत में विभिन्न शाखाओं के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने डॉ. संजय कुमार सिंह, वंश बहादुर सिंह, संजय साहू और पूरन वर्मा का पुष्पहार और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी वंश बहादुर सिंह द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराया गया, जिसमें मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) के केंद्रीय कार्यसमिति के अध्यक्ष पद पर श्री अभय कुमार सिंह और महासचिव पद पर आशीष यादव को पुनः निर्वाचित किया गया।

Bacheli News : साथ ही, उपाध्यक्ष पद पर विनोद कश्यप, ए के सिंह, तिलकराम मानकर, चंद्र कुमार मंडावी, और राजेश कुमार सिंह को निर्वाचित किया गया। सचिव पद पर भूपेंद्र दिल्लीवार, सुरेश गुप्ता, चिन्नास्वामी, मन्नालाल मेश्राम, और श्री प्रवीण सहेजिया चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद गुप्ता तथा संगठन सचिव पद पर सुनील तालुकदार, राकेश लाल, प्रदीप गोलदार, संजय रावत को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रसिया राम लहरे, गौतम वर्मा, राजेन्द्र सिंह, शैलेश रथ, ओम कुमार साहू, दिनेश कांत, औरसंतोष घराना का चयन हुआ।

Bacheli News : चुनाव प्रक्रिया के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के बाद डॉ. संजय कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्पहार पहना कर उनका सम्मान किया। साथ ही, इस वर्ष सेवानिवृत हो रहे बचेली शाखा के पूर्व अध्यक्ष देबाशीष पॉल और दल्लीराजहरा शाखा के पूर्व सचिव तेजेन्द्र प्रसाद को भी यूनियन की सेवा के लिए शॉल और स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Bacheli News : बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. संजय कुमार सिंह ने निर्वाचन में हुई निर्विरोध प्रक्रिया पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे संगठन की एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने मेटल माइंस क्षेत्र में निजीकरण, आउटसोर्सिंग, एमडीओ, और बढ़ती ठेका प्रथा जैसी चुनौतियों का सामना करने के लिए सभी को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी शाखाओं के पदाधिकारियों से ठेका श्रमिकों के नियमितीकरण के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।

 

READ MORE: Smartphones : भारत में नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुए ये टॉप- 6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स, जानें कीमत और खुबियां

 

Bacheli News : साथ ही, डॉ. संजय कुमार सिंह ने सेल और एनएमडीसी की खदानों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय और जानकारी साझा करने का सुझाव दिया, ताकि श्रमिकों के हित में योजनाओं को लागू किया जा सके। एनएमडीसी के लंबित वेज रिवीजन को जल्द लागू कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी और कहा कि शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

Bacheli News : प्रदेश इंटक के पर्यवेक्षक श्री संजय साहू ने ठेका श्रमिकों के लिए एनएमडीसी में उपलब्ध सुविधाओं को सेल में भी लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया और सभी से मिलकर संघर्ष करने का आह्वान किया। दुर्ग जिला इंटक के अध्यक्ष पूरन वर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि यूनियन का नेतृत्व हमेशा श्रमिक हित में कार्य करता रहेगा। अंत में, नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अभय कुमार सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और सभा का समापन किया।

 

READ MORE: Champions Trophy : चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के मैचों की मेजबानी करेगा दुबई

 

 

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button