Chhattisgarh

Chess Tournament : नन्हे सितारों की शतरंज में चमक, लोरमी में हुआ मिनी वर्ग शतरंज स्पर्धा का सफल आयोजन

Chess Tournament : Little stars shine in chess, Mini class chess tournament successfully organized in Lormi

निर्भय सिंह राजपूत बने ओवरऑल चैंपियन, 15-16 मई को राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

मुंगेली : Chess Tournament : मुंगेली जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में एक दिवसीय बालक-बालिका मिनी वर्ग शतरंज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन विकासखंड खेल केंद्र, लोरमी में सम्पन्न हुआ। रविवार को हुई इस प्रतियोगिता में अंडर-07, 09 और 11 वर्गों के कुल 23 प्रतिभागियों ने अपने बौद्धिक कौशल का प्रदर्शन किया।

Chess Tournament READ MORE : CAR NEWS : 10 लाख के बजट में कॉम्पैक्ट SUV खरीदने की सोच रहे हैं? ये हैं 2025 के टॉप ऑप्शन!

मुख्य अतिथि डी. एस. राजपूत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, लोरमी ने शतरंज खेल को “बौद्धिक विकास का आधार” बताया और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के मानसिक विकास और निर्णय क्षमता को मजबूती देते हैं।
विशिष्ट अतिथि रवि शर्मा, अधिवक्ता एवं लोरमी खेल संघ के संरक्षक ने कहा कि “नन्हे सितारे आने वाले समय में खेलों में लोरमी को नई पहचान देंगे।”
कार्यक्रम में विजय अग्रवाल, संरक्षक (मुंगेली जिला शतरंज संघ), सुबोध कुमार सिंह, अध्यक्ष (मुंगेली जिला शतरंज संघ) की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक की भूमिका में श्री ओमप्रकाश वन्दे, तथा डिप्टी चीफ ऑर्बिटर के रूप में राजेश पाटले उपस्थित रहे। कुल 5 राउंड की इस स्पर्धा में बच्चों ने जबरदस्त उत्साह और रणनीतिक क्षमता दिखाई।

Chess Tournament

READ MORE : Voice of Kinnaur : सेना ने शुरू किया हिमाचल के दिलों से जुड़ने वाला सामुदायिक रेडियो स्टेशन

CG NEWS 01

विभिन्न वर्गों में विजेताओं के नाम:

अंडर-07 बालक वर्ग:

  • प्रथम: जे अचिंत्य राव (लोरमी) – 2 अंक

अंडर-09 बालक वर्ग:

  • प्रथम: निर्भय सिंह राजपूत (लोरमी) – 5 अंक
  • द्वितीय: अद्वित उपाध्याय (मुंगेली) – 4 अंक
  • तृतीय: समर्थ गुप्ता (लोरमी) – 3 अंक
  • चतुर्थ: रुद्राक्ष शर्मा (लोरमी) – 1 अंक

अंडर-09 बालिका वर्ग:

  • प्रथम: काव्या सिंह कुर्रे (मुंगेली) – 3.5 अंक
  • द्वितीय: आराध्या जायसवाल (लोरमी) – 2 अंक
  • तृतीय: पीहू कश्यप (लोरमी) – 1 अंक

अंडर-11 बालिका वर्ग:

  • प्रथम: संजीवनी कुर्रे (मुंगेली) – 4 अंक
  • द्वितीय: अनुष्का शर्मा (लोरमी) – 3 अंक
  • तृतीय: आभाश्री साहू (लोरमी) – 2 अंक
  • चतुर्थ: मौली ध्रुव (लोरमी) – 2 अंक
  • पंचम: निधि चक्रधारी (लोरमी) – 2 अंक
  • छठवां: लावण्या राजपूत (लोरमी) – 1 अंक

अंडर-11 बालक वर्ग:

  • प्रथम: लवकेश सिंह राजपूत (लोरमी) – 4 अंक
  • द्वितीय: सुधीर कुमार कश्यप (लोरमी) – 3 अंक
  • तृतीय: सत्यप्रकाश (मुंगेली) – 3 अंक
  • चतुर्थ: शौर्य सिंन्द्राम (लोरमी) – 3 अंक
  • पंचम: हिमांशु निषाद (लोरमी) – 3 अंक
  • छठवां: गीतांश साहू (पथरिया) – 2.5 अंक
  • सातवां: आदित्य राजपूत (लोरमी) – 2 अंक
  • आठवां: आकाश सिंह राजपूत (लोरमी) – 2 अंक
  • नवमां: गुंजित सिंह परिहार (मुंगेली) – 2 अंक

READ MORE : CG CRIME : मंदिर हसौद में पेट्रोल-डीजल कटिंग का भंडाफोड़, 25 हजार लीटर ज्वलनशील पदार्थ के साथ चार गिरफ्तार

CG NEWS
CG NEWS

इस प्रतियोगिता के ओवरऑल चैंपियन रहे निर्भय सिंह राजपूत (लोरमी), जिन्होंने 5 में से 5 अंक अर्जित किए और सभी को पीछे छोड़ते हुए सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।  चयनित प्रतिभागी अब 15 और 16 मई को बेमेतरा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय मिनी वर्ग शतरंज प्रतियोगिता में मुंगेली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर संघ के वरिष्ठ सदस्य युगलगल किशोर राजपूत, सूर्यकान्त शर्मा, कामता सिंह कुर्रे, अमन एवं अनुराग ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं और बधाई दी।

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button