CG News : भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में निकाय चुनावों पर हुई चर्चा, कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया
CG News : भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में निकाय चुनावों पर हुई चर्चा, कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया

रजनीश सिंह, मुंगेली | CG News : भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की पहली बैठक अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय, मुंगेली में आयोजित हुई, जिसमें निकाय चुनावों पर विस्तार से चर्चा की गई। CG News इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों को विधायक द्वय, पुन्नूलाल मोहले और धरमलाल कौशिक के हाथों स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। CG News
बैठक में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की छत्तीसगढ़ में सरकार बनने का श्रेय पार्टी के ऊर्जावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और प्रयासों को जाता है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता का परिणाम है कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को हटा कर भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। उन्होंने आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की अपील की। CG News
READ MORE: CG Breaking : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दर्दनाक हादसे में 2 मेकअप आर्टिस्ट युवतियों की मौत…एक युवक घायल
मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस अब मुद्दाविहीन हो चुकी है और जनता उनके झूठ और भ्रम फैलाने वाले हथकंडों को समझ चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा आगामी चुनावों में जबरदस्त जीत हासिल करेगी। CG News
READ MORE: CG Big Breaking : कर्मचारी पर अज्ञात बदमाशों ने किया फायरिंग, कैश लूटकर फरार…पुलिस ने इलाके में की नाकेबंदी
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही एक सामान्य बूथ कार्यकर्ता संगठन के जिला अध्यक्ष पद पर आसीन हो सकता है, और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
READ MORE: CG News : तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, हादसे में सड़क पार कर रही महिला की हुई मौत
पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि मुंगेली भाजपा संगठन का नाम प्रदेश और देश में यहां के मेहनती कार्यकर्ताओं के कारण प्रसिद्ध हुआ है, जिन्होंने विपक्ष में रहते हुए सत्तारूढ़ कांग्रेस को जिले में विहीन कर दिया। पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे निकाय चुनावों में भारी बहुमत से भाजपा के उम्मीदवारों को जिताएं। CG News
READ MORE: Rape Case : BJP अध्यक्ष और इस सिंगर पर लगा रेप का आरोप, पीड़िता ने कहा- एक्ट्रेस बनाने और सरकारी नौकरी देने दिया था झांसा
इससे पहले, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक और जिले के 9 मंडल अध्यक्षों को विधायक द्वय धरमलाल कौशिक और पुन्नूलाल मोहले, पूर्व सांसद लखनलाल साहू और जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने सम्मानित किया।
READ MORE: Weather Alert : कल से मौसम दिखाएगा कड़े तेवर, राज्य में हफ्ते भर होगी भारी बारिश, चेतावनी जारी…
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गुरमीत सलुजा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला मीडिया प्रभारी सुनील पाठक ने किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी उपस्थित थे। CG News