CrimeChhattisgarh

CG Rape Case : 5 दरिंदों ने लूटी महिला की आबरू, घर में अकेले पाकर आधी रात को किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

CG Rape Case : 5 दरिंदों ने लूटी महिला की आबरू, घर में अकेले पाकर आधी रात को किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

सूरजपुर। CG Rape Case : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के विश्रामपुर में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। 35 वर्षीय पीड़िता पिछले तीन वर्षों से अपने पति के साथ किराए के मकान में रह रही थी। पति-पत्नी दोनों मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। घटना के समय पीड़िता का पति घरेलू काम से कोरिया जिले स्थित अपने गांव गया हुआ था।

CG Rape Case : रात में घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

पीड़िता के अनुसार, बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे मोहम्मद गुलाम कादिर और ठुठूवा नामक दो व्यक्ति उसके घर पहुंचे और उसके पति के बारे में पूछताछ की। इसके बाद आधी रात को जब पीड़िता घर के बाहर खड़ी थी, तभी कादिर और ठुठूवा अपने तीन अन्य साथियों के साथ वहां आए और उसे जबरन घर के अंदर ले गए। घर में अकेली महिला को देखकर आरोपियों ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया और सामूहिक दुष्कर्म किया।

Read More : Rape Case : चाचा बना हैवान! घर के बाहर खेल रही 6 वर्षीय मासूम को सुनसान जगह ले जाकर किया रेप, गिरफ्तार

CG Rape Case : पुलिस में शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई

घटना के बाद पीड़िता ने अपनी बहन को आपबीती सुनाई, जिसके बाद विश्रामपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(1) और 331(8) (सामूहिक दुष्कर्म) के तहत केस दर्ज किया।

CG Rape Case : गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने कबूला गुनाह

विश्रामपुर थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर मुख्य आरोपी गुलाम कादिर और ठुठूवा को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने की बात स्वीकार कर ली। फिलहाल पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच तेजी से की जा रही है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button