ChhattisgarhPolitical

CG Politics : जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बनाई चाय, भाजपा प्रत्याशी की चाय गुमटी में पहुंचे, खुद भी पी, सभी को पिलाया

CG Politics : जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बनाई चाय, भाजपा प्रत्याशी की चाय गुमटी में पहुंचे, खुद भी पी, सभी को पिलाया

CG Politics : रायगढ़ । नगरीय निकाय चुनाव प्रचार की सरगर्मियां काफी तेज हो गई है। चुनाव प्रचार की कमान खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सम्भल रखी है। आज मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के सिलसिले में रायगढ़ पहुंचे थे ,जहां उन्होंने महापौर प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की गुमटी में पंहुचे। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अनूठा अंदाज देखने को मिला।

CG Politics : मुख्यमंत्री ने रायगढ़ से महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की चाय की दुकान पर ना सिर्फ खुद चाय बनाई, बल्कि खुद चाय बनाकर सभी भाजपा नेता को पिलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस सहजता को देख हर कोई कायल रह गया। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियां को बयां किया।

 

CG Politics : जानिए कौन है जीवर्धन चौहान

 

CG Politics : बीजेपी से महापौर के प्रत्याशी बने जीवर्धन चौहान विश्वासगढ़ चर्च रोड पर चाय व पान की दुकान चलाते हैं। साथ ही, जीवर्धन भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करते आ रहे हैं। उन्होंने 1996 में भाजपा में सदस्यता ली थी। इसके बाद 1998 में वार्ड अध्यक्ष बने। साल 2004 में भाजयुमो नगर कार्यकारिणी में रहे। 2005 में भाजयुमो नगर मंत्री बने। भाजयुमो में ही नगर मंत्री, नगर उपाध्यक्ष उसके बाद नगर अध्यक्ष का भी पद संभाला है। इसके अलावा साल 2010 में नगर पालिका निगम में एल्डरमैन बनाए गए थे।

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button