CG Politics : निकाय चुनाव को लेकर क्या बोले-उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- -पार्षदों को अपने पैसे से नल की टोटी लगवानी पड़ी
CG Politics : निकाय चुनाव को लेकर क्या बोले-उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- -पार्षदों को अपने पैसे से नल की टोटी लगवानी पड़ी

CG Politics : रायपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार की तैयारियां तेज हो गई हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज प्रेस कांफ्रेंस में चुनावी रणनीति और सरकार की उपलब्धियों पर बात की। इस दौरान पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, भूपेंद्र सवन्नी, अमित चिमनानी और अनुराग अग्रवाल भी उनके साथ मौजूद रहे।
CG Politics : उप मुख्यमंत्री साव ने कहा, “निकाय चुनाव में हम अपनी एक साल की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे। राज्य की जनता लंबे समय से चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रही थी, और हमें विश्वास है कि इस बार भी जनता कमल खिलाएगी, जैसे दक्षिण उपचुनाव में हुआ था।
CG Politics : उन्होंने कहा कि चुनावों को एक साथ कराने से संसाधनों की बचत होगी, क्योंकि पहले अलग-अलग चुनावों के कारण 80 दिन तक आचार संहिता लागू होती थी। “हमारी सरकार ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की तर्ज पर एक साथ चुनाव कराने की मंशा जाहिर की थी, और यह पहल जनहित में है।
CG Politics : साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में शहरों और निकायों की स्थिति खराब हो गई थी। “कांग्रेस ने बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को नजरअंदाज किया। पार्षदों को अपने पैसे से नल की टोटी लगवानी पड़ी। कांग्रेस के शासन में निकायों का विकास अवरुद्ध हो गया था, लेकिन हमारी सरकार ने 7373 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी है। उप मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस चुनाव में भाजपा अपनी स्थिति को और मजबूत करेगी और जनता के समर्थन से निकाय चुनाव में जीत हासिल करेगी।