CG Politics : बाजारी वार्ड-15 से पार्षद के लिए शुभम यादव भाजपा के प्रबल दावेदार, पढ़िए राजनीतिक सफर …
CG Politics: बाजारी वार्ड-15 से पार्षद के लिए शुभम यादव भाजपा के प्रबल दावेदार, पढ़िए राजनीतिक सफर

CG Politics: रायपुर : शुभम यादव ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कला मंच प्रमुख के रूप में कार्य करते हुए युवा मोर्चा में भी सक्रिय भूमिका निभाई। वर्तमान में वे युवा मोर्चा गुढ़ियारी मंडल के मंत्री के साथ-साथ कन्हैया लाल बाजारी वार्ड-15 के पार्षद प्रतिनिधि के रूप में जनसमस्याओं के समाधान में लगातार योगदान दे रहे हैं।
CG Politics: अपने क्षेत्र में उनकी पहचान एक मेहनती और समर्पित नेता के रूप में बनी है, जिन्होंने जनता के बीच रहते हुए उनके मुद्दों को प्राथमिकता दी। शुभम यादव ने कन्हैया लाल बाजारी वार्ड में विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और लगातार क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान किया है। उनका काम जनता के बीच उनके बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।
READ MORE: Raipur Breaking : नगर निगम चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया पूरी, देखें वार्डवार पूरी लिस्ट…
CG Politics : अब ओबीसी पुरुष आरक्षित सीट से शुभम यादव भाजपा के प्रबल दावेदार के रूप में उभर कर सामने आ रहे हैं। उनका नेतृत्व और जनता के साथ गहरा संबंध उन्हें इस चुनाव में मजबूत स्थिति में खड़ा करते हैं। उनके कार्यों और समर्पण को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि वे अपनी पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण चेहरा बन सकते हैं और आगामी चुनावों में भाजपा की ओर से एक मजबूत दावेदार साबित होंगे।