NationalPolitical

Avadh Ojha Defeated : पटपड़गंज सीट पर अवध ओझा को मिली पटखनी, रविंद्र सिंह नेगी ने 28072 वोटों से दर्ज की जीत

Avadh Ojha Defeated : पटपड़गंज सीट पर अवध ओझा को मिली पटखनी, रविंद्र सिंह नेगी ने 28072 वोटों से दर्ज की जीत

नई दिल्ली। Avadh Ojha Defeated : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं और पटपड़गंज सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रविंद्र सिंह नेगी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के गढ़ माने जाने वाले इस विधानसभा क्षेत्र में शानदार जीत दर्ज की है।

Avadh Ojha Defeated : बीते चुनाव में यहां से मनीष सिसोदिया ने जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार AAP ने अवध ओझा को मैदान में उतारा था। हालांकि, भाजपा के रविंद्र सिंह नेगी ने इस बार AAP को करारी शिकस्त दी और 74,060 वोटों के साथ विजयी हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अवध ओझा को 28,072 वोटों के बड़े अंतर से हराया।

Read More : Parvesh Verma : कौन है प्रवेश वर्मा? जिन्होंने केजरीवाल को दी मात, यहां जानें पूरी डिटेल…

पटपड़गंज सीट पर कांग्रेस ने भी अपना दमखम दिखाने की कोशिश की थी, जहां से पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी मैदान में थे, लेकिन वे प्रभाव नहीं छोड़ सके। इस जीत के साथ भाजपा ने पटपड़गंज में आम आदमी पार्टी के गढ़ को तोड़ते हुए बड़ी चुनावी सफलता हासिल की है।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button