CG Politics : महापौर चुनाव के लिए दावेदारों की होड़, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान, कहा – कांग्रेस में केवल पद और कुर्सी की लड़ाई
CG Politics : महापौर चुनाव के लिए दावेदारों की होड़, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान, कहा - कांग्रेस में केवल पद और कुर्सी की लड़ाई

CG Politics : रायपुर: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महापौर चुनाव में कांग्रेस में दावेदारों की होड़ पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में केवल पद और कुर्सी की लड़ाई होती है और इस पार्टी में कोई संविधान नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव में दावेदारी होना स्वाभाविक है, लेकिन अभी से कांग्रेस में खींचतान शुरू हो चुकी है, जो पार्टी की असलियत को उजागर करता है।
CG Politics : कांग्रेस की संगठन विस्तार को लेकर श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस खरगोश की चाल में चलकर अपनी मंजिल पाना चाहती है, जबकि भाजपा कछुए की चाल में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में समय पर कार्यक्रम होते हैं, जैसे कि बूथ अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष का चुनाव पहले ही संपन्न हो चुका है। अब कुछ दिनों में जिला अध्यक्ष के चुनाव भी हो जाएंगे और प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी शीघ्र होने वाला है।
CG Politics : भाजपा में कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के 60 लाख सदस्य हैं और इतना बड़ा परिवार होने के कारण कभी-कभी कुछ बातों का उठना स्वाभाविक है। हालांकि, भाजपा में पदों की इतनी महत्वाकांक्षा नहीं होती, जैसा कांग्रेस में देखने को मिलता है।
CG Politics : यूथ कांग्रेस के बड़े प्रदर्शन के संबंध में श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यदि कांग्रेस भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रदर्शन करना चाहती है, तो पूर्व मुख्यमंत्री के घर को घेरना बेहतर होता, क्योंकि कांग्रेस सरकार खुद भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
CG Politics : आरक्षक भर्ती में कांग्रेस की ओर से सीबीआई जांच की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कानून से बड़ा कोई नहीं है और जो भी खून-पसीने की कमाई पर डाका डालेगा, उसकी सीबीआई जांच जरूर होगी।