Chhattisgarh

Mahtari Vandan Yojana : 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त जारी, 651.62 करोड़ रूपए अंतरित…

Mahtari Vandan Yojana : 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त जारी, 651.62 करोड़ रूपए अंतरित...

रायपुर | Mahtari Vandan Yojana : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त की राशि जारी कर दी गई है। Mahtari Vandan Yojana इस योजना के तहत प्रदेश की पात्र माताओं और बहनों को नववर्ष के उपलक्ष्य में लगभग 70 लाख महिलाओं को एक-एक हजार रुपये की सहायता राशि 01 जनवरी 2025 को उनके बैंक खातों में अंतरित की गई है।

Mahtari Vandan Yojana इस योजना में मार्च 2024 से लेकर जनवरी 2025 तक कुल 7181 करोड़ 94 लाख रुपये की आर्थिक सहायता 11 मासिक किश्तों के माध्यम से प्रदान की जा चुकी है।

READ MORE: CG Accident News : तेज रफ्तार का कहर! डोंगरगढ़ में 3 बाइकों के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में 5 घायल

उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस योजना के तहत राज्य की लगभग 70 लाख महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। महतारी वंदन योजना से जुड़ी जानकारी के लिए एक मोबाइल एप भी उपलब्ध है, जिसे हितग्राही प्ले स्टोर से डाउनलोड करके अपनी जानकारी देख सकते हैं।

READ MORE: Video Viral : स्कूटी स्टार्ट नहीं हुई, तो गुस्से में युवक ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, लपटें तेज होने पर मौके से हुआ फरार…

Mahtari Vandan Yojana महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, जनवरी 2025 में कुल 69 लाख 69 हजार 399 हितग्राहियों को 651.62 करोड़ रुपये की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है।

READ MORE: CG Breaking : किराये के मकान में करते थे शराब में मिलावट, आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mahtari Vandan Yojana इन हितग्राहियों में से 60 लाख 65 हजार 160 को एक हजार रुपये के हिसाब से 606 करोड़ 51 लाख 60 हजार रुपये की सहायता दी गई है, जबकि सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली 9 लाख 4 हजार 239 महतारियों को 45 करोड़ 10 लाख 76 हजार 400 रुपये की सहायता राशि दी गई है। इस प्रकार, कुल 651 करोड़ 62 लाख 36 हजार 400 रुपये की राशि जारी की गई है।

READ MORE: Tech Tips : सब कुछ सर्च करो, लेकिन ये चीजें भूलकर भी Google पर मत ढूंढ़ना! पकड़े गए तो खानी पड़ेगी जेल की हवा…

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button