CG News : वन बंधु परिषद राष्ट्रीय महिला समिति की जोनल बैठक 6 मार्च को, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
CG News : Zonal meeting of Van Bandhu Parishad National Women's Committee on March 6, responsibilities assigned to office bearers

रायपुर | CG News : वन बंधु परिषद महिला समिति की वार्षिक जोनल बैठक आगामी 6 मार्च को राजधानी रायपुर के सालासर धाम में आयोजित की जाएगी। इस आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित कर प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने जानकारी दी कि बैठक को सफल और प्रभावशाली बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। CG News
वन बंधु परिषद महिला समिति की अध्यक्ष कांता सिंघानिया और सचिव सरिता रेखानी ने बताया कि ईस्ट जोनल बैठक में उड़ीसा, रांची, बिहार, जमशेदपुर, झारखंड और बंगाल सहित अन्य प्रदेशों की महिला समितियां रायपुर पहुंचेंगी। इस दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री शांता सारडा की विशेष उपस्थिति भी रहेगी। CG News
READ MORE : Rule Change From 1st March : UPI से लेकर LPG सिलेंडर तक, 1 मार्च से होंगे ये 5 बड़े बदलाव! जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर…
बैठक के बाद फूलों की होली के साथ फाग उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे इस कार्यक्रम को और भी खास बनाया जाएगा। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल, अध्यक्ष कांता सिंघानिया, सचिव सरिता रेखानी, मीडिया प्रभारी कविता राठी, मनीषा सिंघानिया, कंचन भीमसरिया, रंजना मित्तल, बिंदिया अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, सविता गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, पुष्पा साहू, रेखा अग्रवाल, किरण अग्रवाल, संगीता मिश्रा, मधु सिंघी, ऋतु खंडेलवाल, अनिता किंगर, शुभांगी आप्टे, माला लांबा, कंचन अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, आरती अग्रवाल और सुनीता मारुति सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। CG News