NationalInternational

BREAKING NEWS : रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार भारत आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, पीएम मोदी को लेकर कह दी ये बड़ी बात…

BREAKING NEWS : Russian President Putin is coming to India for the first time after the Russia-Ukraine war, said this big thing about PM Modi...

नई दिल्ली | BREAKING NEWS : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत की यात्रा पर आएंगे। यह दौरा रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद उनकी पहली भारत यात्रा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष रूस यात्रा के दौरान पुतिन को भारत आने का आमंत्रण दिया था, जिसे अब उन्होंने स्वीकार कर लिया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यात्रा की तैयारियां जारी हैं, हालांकि उन्होंने इसकी सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया।

BREAKING NEWS राष्ट्रपति पुतिन की यह यात्रा भारत और रूस के बीच मजबूत होते रिश्तों का संकेत है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल की पहली विदेश यात्रा में रूस का दौरा किया था, और अब पुतिन का भारत आना दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को और मजबूत कर सकता है।

इस यात्रा के दौरान पुतिन और मोदी के बीच यूक्रेन युद्ध, वैश्विक भू-राजनीतिक बदलाव और द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा होने की संभावना है। भारत ने यूक्रेन युद्ध पर तटस्थ रुख अपनाया है और प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन से कहा था कि *”यह युद्ध का युग नहीं है।”* भारत ने संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ पारित प्रस्तावों में वोटिंग से परहेज किया है और पुतिन की सार्वजनिक आलोचना करने से भी बचा है।

READ MORE : Flop Films : 2025 में रिलीज हुई फिल्में, सिनेमाघरों में फ्लॉप, लेकिन ओटीटी पर मचा दिया धमाल

BREAKING NEWS प्रधानमंत्री मोदी ने 2024 में रूस और यूक्रेन दोनों का दौरा कर शांति वार्ता की संभावनाओं को मजबूत किया। उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से भी मुलाकात की थी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स समिट के लिए अक्टूबर में रूस के कज़ान भी गए थे। पुतिन की भारत यात्रा इन कूटनीतिक प्रयासों को और गति दे सकती है।

2021 में आखिरी बार भारत आए थे पुतिन

BREAKING NEWS राष्ट्रपति पुतिन पिछली बार 06 दिसंबर 2021 को भारत आए थे। उस समय वे केवल 4 घंटे के लिए रुके थे और भारत-रूस के बीच 28 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे, जिनमें सैन्य और तकनीकी सहयोग से जुड़े समझौते भी शामिल थे। रूसी राष्ट्रपति की यह यात्रा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने के साथ-साथ वैश्विक कूटनीति पर भी असर डाल सकती है।

READ MORE : BREAKING NEWS : एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, यात्री के प्राइवेट पार्ट से बरामद हुआ 70 लाख रुपए का सोना

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button