Chhattisgarh

CG News : दंतैल हाथी ने मचाया आतंक, धान खरीदी केंद्र में रखे धान को किया चट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल…

CG News : दंतैल हाथी ने मचाया आतंक, धान खरीदी केंद्र में रखे धान को किया चट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल...

रायगढ़। CG News : जिले के रायगढ़ वन मंडल में एक दंतैल हाथी ने गांव में आतंक मचाया है। घटना ग्राम बंगुरसिया के धान खरीदी केंद्र की है, जहां हाथी ने देर रात जमकर उत्पात किया। बताया जा रहा है कि हाथी ने मंडी में रखे धान को भी चट कर दिया, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है।

Read More : CG News : घरघोड़ा की हॉट सीट वार्ड-2 से युवा टिंकू स्वर्णकार ने ठोंकी टिकट की दावेदारी, जानिए कैसे लोकप्रियता बढ़ी…

CG News : मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक दंतैल हाथी अचानक ग्राम बंगुरसिया के धान खरीदी केंद्र में घुस आया। हाथी ने पहले तो मंडी में मौजूद अन्य सामान को नष्ट किया और फिर वहां रखे धान को भी खा लिया।

इस घटना से वहां काम कर रहे कर्मचारी और आसपास के ग्रामीण डर गए। हालांकि, स्थानीय लोगों ने काफी मेहनत और साहस दिखाते हुए हाथी को खरीदी केंद्र से बाहर खदेड़ दिया। इस पूरी घटना को ग्रामीणों ने वीडियो में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दंतेल हाथी ने धान खरीदी केंद्र में मचाया उत्पात, धान को कर गया चट, कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से खदेड़ा

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button