NationalSports

BREAKING NEWS : ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार तिहाड़ जेल से रिहा, हत्या समेत कई धाराओं में दर्ज हुए थे आरोप…मई 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

BREAKING NEWS : Olympic medalist Sushil Kumar released from Tihar Jail, charges were registered against him under several sections including murder... was arrested in May 2021

नई दिल्ली | BREAKING NEWS : ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान सुशील कुमार तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट ने जूनियर पहलवान सागर धनखड़ मर्डर केस में नियमित जमानत दी थी। हाई कोर्ट से मंगलवार (4 मार्च) को जमानत मिलने के दो दिन बाद, गुरुवार (6 मार्च) को वह जेल से बाहर आए। सुशील कुमार को मई 2021 में गिरफ्तार किया गया था और घुटने की सर्जरी के लिए एक हफ्ते की अंतरिम जमानत दी गई थी। BREAKING NEWS

जस्टिस संजीव नरूला ने सुशील कुमार को 50,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की दो जमानतें भरने का निर्देश दिया था। यह मामला छत्रसाल स्टेडियम में पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन सागर धनखड़ की हत्या से जुड़ा हुआ है।

READ MORE : BREAKING NEWS : रेड लाइट एरिया में पुलिस का छापा! पैसों के लालच में छत्तीसगढ़ से बिहार लाई गईं 41 नाबालिग, देह व्यापार में धकेलने वाले 5 दलाल गिरफ्तार

बता दें कि सुशील कुमार और अन्य के खिलाफ मई 2021 में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर सागर धनखड़ पर हमले का आरोप है। इस हमले में सागर धनखड़ के दो दोस्त भी घायल हुए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, धनखड़ के सिर पर किसी चीज से वार किया गया था, जिससे गंभीर चोट लगी थी। BREAKING NEWS

सुशील कुमार के वकील आर. एस. मलिक और सुमित शौकीन ने अदालत में दलील दी कि वह साढ़े तीन साल से जेल में हैं और अभियोजन पक्ष ने 200 गवाहों की सूची दी है, लेकिन अब तक सिर्फ 31 गवाहों की ही गवाही हुई है। वकीलों ने कहा कि मुकदमे में लंबा समय लग सकता है, इसलिए देरी के आधार पर राहत दी जानी चाहिए।

READ MORE : CG BREAKING : दिनदहाड़े उठाईगिरी! बाइक सवार बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर 1.5 लाख रुपये लूटे, घटना से हड़कंप

हत्या समेत कई धाराओं में दर्ज हुए थे आरोप

अक्टूबर 2022 में निचली अदालत ने सुशील कुमार के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश, धमकाने, घातक हथियार से हमला करने सहित कई गंभीर आरोप तय किए थे। अदालत के मुताबिक, धनखड़ को अगवा कर स्टेडियम लाया गया था, जहां बेसबॉल और हॉकी स्टिक से उन पर हमला किया गया था। BREAKING NEWS

READ MORE : Gold Price Today 7 March 2025 : सस्ता हो गया सोना, इतने रूपए गिर गए दाम, यहां मिनटों में चेक करें लेटेस्ट रेट…

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button