Chhattisgarh

CG News : मरीजों के लिए विशेष पहल, होली के दौरान अम्बेडकर अस्पताल में सक्रिय रहेंगी आपात सेवाएं, जानिए डिटेल…

 

रायपुर। CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के निर्देशानुसार होली के अवसर पर अम्बेडकर अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के विशेष प्रबंध किए गए हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने समस्त चिकित्सकीय स्टाफ, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

CG News : 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी उपलब्ध
होली के दौरान किसी भी आकस्मिक चिकित्सा स्थिति को ध्यान में रखते हुए अस्पताल की आपात चिकित्सा सेवाएं चौबीसों घंटे चालू रहेंगी। हालांकि, 14 मार्च को शासकीय अवकाश होने के कारण बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) बंद रहेगा, लेकिन इमरजेंसी यूनिट पूरी क्षमता के साथ कार्यरत रहेगी। ट्रॉमा यूनिट और क्रिटिकल केयर सेवाओं को विशेष रूप से सशक्त किया गया है, जिससे मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके।

Read More : CG News : स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने बीएमओ के खिलाफ घेराव की दी चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला…

आपात चिकित्सा सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम
अस्पताल प्रशासन ने आपातकालीन वार्ड में जीवन रक्षक दवाओं, ऑक्सीजन सिलेंडर और आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की है। चिकित्सकीय दल को हाई अलर्ट पर रखा गया है, जिससे किसी भी दुर्घटना या आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके। सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात किया गया है।

CG News : सुरक्षा व्यवस्था होगी कड़ी
अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाई गई है, साथ ही बंदूकधारी गार्ड भी तैनात किए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सिक्योरिटी सुपरवाइजर को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।

CG News : डीकेएस अस्पताल तक एंबुलेंस सेवा रहेगी सक्रिय
गंभीर मरीजों को त्वरित और उन्नत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अम्बेडकर अस्पताल से डीकेएस अस्पताल तक एंबुलेंस सेवा 24 घंटे सक्रिय रहेगी। इससे आपात स्थिति में मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं जल्दी से जल्दी मिल सकेंगी।

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button