Chhattisgarh

मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए शैलेश पाठक का नाम फाइनल, इस तारीख को घोषणा होने की संभावना…

मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए शैलेश पाठक का नाम फाइनल, इस तारीख को घोषणा होने की संभावना...

मुंगेली | CG News : मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष पद के अनारक्षित होने के बाद शैलेश पाठक का नाम सबसे ऊपर है और उनकी उम्मीदवारी लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि, आधिकारिक घोषणा 25 जनवरी को होने की संभावना है। CG News राजनीतिक करियर की शुरुआत एबीवीपी से करने वाले शैलेश पाठक पत्रकारिता से होते हुए भाजपा की सक्रिय राजनीति में आए और संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वह जिले के भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। CG News

शैलेश पाठक, जो पहले भी मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं, अब अगर पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाती है तो यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। उनके कार्यकाल को निर्विवाद माना गया, और उनके समय में शहर में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य पूरे हुए। CG News

READ MORE: Breaking News : ममता कुलकर्णी बनीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, महाकुंभ में गंगा स्नान कर लिया संतों का आशीर्वाद

संगठन और कार्यकर्ताओं में उनकी लोकप्रियता के कारण पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें एक बार फिर से उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है। आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा संगठन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और 25 जनवरी तक सभी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। CG News

READ MORE: CG Breaking : AAP ने जारी की बिलासपुर, जगदलपुर और कोरबा महापौर प्रत्याशियों की सूची, लिस्ट में देखिए किसे उतारा चुनावी मैदान में

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button